इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में गंभीर हालत में मिली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को राहगीरों ने घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया था। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे, वहीं शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान भी पाए गए थे। शुरु
.
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती पर हमला उसके लिव-इन पार्टनर ने किया था। आरोपी ने हत्या की नीयत से पत्थर से वार किया था। देर रात इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
खाली मैदान में किए थे वार
टीआई आरडी कानवा की टीम ने इस मामले में युवती के दोस्त मुकेश कोरी (निवासी तीन पुलिया) को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक युवती और मुकेश कुछ समय से साथ रह रहे थे और दोनों नशे के आदी थे।
शनिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। मुकेश युवती का खर्च उठाता था और उसे शक था कि युवती के अन्य युवकों से अवैध संबंध हैं। नशे की हालत में उसने खाली मैदान में युवती पर पत्थर से हमला किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि युवती मूल रूप से इटारसी की रहने वाली थी और पिछले कुछ वर्षों से इंदौर में रह रही थी। उसके शरीर पर कई टैटू गुदे हुए थे। शुरुआत में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन युवती की मौत के बाद अब पुलिस धाराएं बढ़ाकर हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
————————————–
घटना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…..
इंदौर में अर्धनग्न और घायल अवस्था में मिली महिला
इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला अर्धनग्न और घायल अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…