केंद्रीय मंत्री अजय टमटा ने की NH–PWD कार्यों की समीक्षा: जबलपुर में कहा- युवा, महिला और स्टार्टअप्स को सशक्त बनाना है बजट का उद्देश्य – Jabalpur News

केंद्रीय मंत्री अजय टमटा ने की NH–PWD कार्यों की समीक्षा:  जबलपुर में कहा- युवा, महिला और स्टार्टअप्स को सशक्त बनाना है बजट का उद्देश्य – Jabalpur News




केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा रविवार दोपहर 1.30 बजे इंडिगो फ्लाइट से नई दिल्ली से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वे रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय गए, जहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा शाम 7.50 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय बजट पर की चर्चा भाजपा कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत मिशन 2047’ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, एयर और मोबाइल कनेक्टिविटी तथा डिफेंस सेक्टर में बजट बढ़ाया गया है। बजट का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और स्टार्टअप्स को सशक्त बनाना है। NHAI और PWD अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
शाम 5.15 बजे मंत्री प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निवास पहुंचे। इसके बाद शाम 5.45 बजे सर्किट हाउस में एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जबलपुर जिले में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और लंबित परियोजनाओं पर चर्चा हुई। सड़क और हाईवे नेटवर्क पर सरकार की उपलब्धियां
मीडिया से बातचीत में अजय टमटा ने कहा कि 2014 से पहले देश में घोटालों के कारण जनता का भरोसा कमजोर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद जनहित योजनाओं पर मिशन मोड में काम हुआ—शौचालय, आवास, पेयजल और खाद्यान्न जैसी बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि सड़क क्षेत्र के बजट में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह अब 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है। 2014 में जहां राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 94 हजार किमी थी, वहीं अब यह बढ़कर 1 लाख 48 हजार किमी हो गई है। देशभर में करीब 10 लाख करोड़ रुपए के रोड नेटवर्क प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं और कई ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं। जबलपुर और मध्यप्रदेश के लिए नई सड़क योजनाएं
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि जबलपुर के लिए लगभग 114 किमी लंबी रिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित है और काम जारी है। दमोह–जबलपुर सड़क के लिए डीपीआर तैयार की गई है, जो 2 लेन फुल शोल्डर के साथ होगी। लखनादौन–रायपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर की डीपीआर भी तैयार की जा रही है। जबलपुर–भोपाल ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट और जबलपुर–मंडला–चिलपी सड़क के डीपीआर पर काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस बजट से मध्यप्रदेश को बड़ा लाभ मिलेगा। देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान तक पहुंच चुकी है और अब तीसरे पायदान की ओर तेजी से बढ़ रही है।



Source link