ग्वालियर में शनिवार देर रात एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना थाटीपुर में दर्पण कॉलोनी इलाके में मॉडल स्कूल के पास की है। ऐसा पता लगा है कि रात 11 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हुई थी, जिसके बाद पति तैश में आ गया और कट्टा निकालकर पत्नी पर गोलियां चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब परिजन रूम में पहुंचे तो बहू कमरे के फर्श पर मृत पड़ी थी और आरोपी बेटा भाग चुका था। मृतका के ससुर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी स्पॉट पर बुला लिया गया है। रात 12 बजे तक पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। शहर के थाटीपुर थाना स्थित दर्पण कॉलोनी मॉडल स्कूल के पास सोनू तोमर रहता है। शनिवार रात जब वह घर पहुंचा तो उसका पत्नी 45 वर्षीय रूचि तोमर से किसी बात पर बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि सोनू मारपीट पर उतर आया, लेकिन पत्नी भी पीछे हटने को तैयार नहीं थी। जब बहस बढ़ी तो सोनू ने कट्टा निकाला और पत्नी पर एक के बाद एक तीन से चार फायर कर दिए। गोली पत्नी के सीने पर लगी औार वह वहीं गिर गई। गोलियों की आवाज सुनकर सोनू का पिता तत्काल बहू-बेटा के कमरे में पहुंचा, लेकिन जब उसने देखा तो बेटा बाहर की तरफ भाग रहा था और बहू कमरे के फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस एम्बुलेंस लेकर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
शनिवार देर रात गोलीबारी की सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने डिटेल जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी सूचना देकर स्पॉट पर बुला लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। रात 11 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत हत्या के पीछे क्या विवाद था? यह पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जब आसपास पूछताछ की तो स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घर से काफी आवाज आ रही थी। रात 11 बजे के लगभग गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गईं। कोई दो तो कोई चार से पांच गोलियां चलने की बात कह रहा है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि कितनी गोली चली हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रवाना
आरोपी सोनू तोमर का उठना बैठना कहां-कहां है। उसका पता लगाने के बाद रात को पुलिस आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया- एक घटना थाटीपुर इलाके में हुई है। सूचना मिली है कि पति ने गृह क्लेश में पत्नी को गोली मारी है। पुलिस अभी घटना स्थल पर जांच कर रही है।
Source link