ग्वालियर के फूलबाग चौराहे के पास शनिवार रात ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट हुई। कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने आए कुछ युवकों का विवाद दुकानदार से हो गया। विवाद गाली-गलौज से शुरू हुआ और बाद में लात-घूंसे और डंडों तक बढ़ गया। हंगामा काफी देर तक चलता रहा। घटना स्थल के पास पुलिस चौकी होने के बावजूद मौके पर देर तक कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बाद में स्थिति को सामान्य किया। बताया गया कि यह झगड़ा पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ। मारपीट शनिवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई। घटना का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर सामने आया। इसे वहीं मौजूद एक अन्य दुकानदार ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करके अपलोड किया था। किसी ने शिकायत नहीं की पड़ाव थाना पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर ग्राहक और दुकानदार के बीच हुए विवाद की जांच की जा रही है।
Source link