ज्वेलरी शॉप में बुजुर्ग के 61 हजार जेब से निकाले: दो महिलाओं CCTV में रुपए चुराते दिखीं, टीकमगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया – Tikamgarh News

ज्वेलरी शॉप में बुजुर्ग के 61 हजार जेब से निकाले:  दो महिलाओं CCTV में रुपए चुराते दिखीं, टीकमगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया – Tikamgarh News




टीकमगढ़ के तिरंगा चौराहा स्थित एक ज्वेलरी शॉप में रविवार को एक बुजुर्ग के साथ ठगी की वारदात हुई। दो महिलाओं ने दुकान के अंदर ही बुजुर्ग की जेब से 61,400 रुपए पार कर दिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। महाराजपुरा के रहने वाले नवलकिशोर अपनी दिवंगत पत्नी के गहने बेचने ‘तेवरैया ज्वेलरी शॉप’ पहुंचे थे। पुराने लेन-देन और गहने बेचने के बाद उनके पास 61,400 रुपए बचे थे, जिन्हें उन्होंने अपनी जैकेट की जेब में रख लिया था। इसी दौरान दुकान में मौजूद दो महिलाओं ने मौका पाकर बड़ी सफाई से उनकी जेब साफ कर दी। सीसीटीवी से खुला राज जब बुजुर्ग को जेब खाली मिली, तो दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में महिलाएं पैसे निकालते हुए साफ नजर आईं। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।



Source link