ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदला: कलेक्टर के आदेश पर अब स्वर्गीय रामलाल जी महाजन के नाम से जाना जाएगा – Barwani News

ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदला:  कलेक्टर के आदेश पर अब स्वर्गीय रामलाल जी महाजन के नाम से जाना जाएगा – Barwani News




बड़वानी जिले के ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदल दिया गया है। अब इसे ‘स्वर्गीय रामलाल जी महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठीकरी’ के नाम से जाना जाएगा। यह नामकरण नौ साल बाद किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शरदचंद्र महाजन और उनके भाइयों ने लगभग बारह वर्ष पूर्व अपनी माता की इच्छा पर इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए अपनी जमीन दान की थी। उस समय क्षेत्र के विधायक पूर्व मंत्री स्वर्गीय देवी सिंह पटेल थे। परिवार वालों ने नाम बदलने की रखी शर्त दान पत्र के अनुबंध में महाजन परिवार ने यह शर्त रखी थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम उनके पिता स्वर्गीय रामलाल जी महाजन के नाम पर रखा जाए। अस्पताल 2016 में बनकर शुरू हो गया था, लेकिन इसका नामकरण नहीं हो पाया था। हाल ही में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने दान पत्र की फाइल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इसका नामकरण 2016 में ही हो जाना चाहिए था। कलेक्टर और जिला स्वास्थ्य विभाग ने बदला नाम उपमुख्यमंत्री की अनुशंसा पर बड़वानी कलेक्टर और जिला स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का नाम ‘स्वर्गीय रामलाल जी महाजन शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र’ कर दिया है। अस्पताल पर अब इस नए नाम का बोर्ड भी लगाया गया है। स्वर्गीय रामलाल महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. शरद यादव ने पुष्टि की कि कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय रामलाल महाजन जी के नाम पर किया गया है।



Source link