‘धोनी जैसा शांतचित्त और कोहली की तरह मैच्योर हैं सूर्यकुमार यादव’

‘धोनी जैसा शांतचित्त और कोहली की तरह मैच्योर हैं सूर्यकुमार यादव’


Last Updated:

सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी अमेरिकी गेंदबाजों के सामने आसानी से घुटने टेकते रहे लेकिन सूर्या ने हार नहीं मानी और उन्होंने विषम परिस्थितियों में मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. सूर्यकुमार की धमाकेदार पारी की अमेरिकी स्पिनर हरमीत सिंह ने प्रशंसा की है. हरमीत ने कहा कि सूर्या दिग्गज एमएस धोनी की तरह हो गए हैं जबकि मैच्योरिटी में वह विराट कोहली की तरह दिखाई दे रहे हैं.

Zoom

अमेरिकी गेंदबाज ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ में गढ़े कसीदे.

मुंबई. दबाव के क्षणों में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का शांतचित्त आत्मविश्वास अमेरिका के स्पिनर हरमीत सिंह को महान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाता है. अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत को संकट से निकालकर सूर्यकुमार ने 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली और जीत के सूत्रधार रहे.

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने और सूर्यकुमार ने कभी सोचा था कि सूर्यकुमार का कैरियर इस तरह से आगे जायेगा, हरमीत ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा ,‘बेशक, हम यह सब सोचते थे लेकिन उन्हें सफलता देर से मिली. मुझे लगता है कि अब उनमें वह ठहराव आ गया है जो एमएस धोनी में भी उनके कैरियर के आखिरी दौर में था.’

उन्होंने कहा , ‘एक स्ट्रोक प्लेयर के तौर में उनमें जो लय थी, उन्होंने एक समझदारी भरी पारी खेलकर फिनिशर की भूमिका निभाई.’ हरमीत ने कहा ,‘उस तरह की परिपक्वता जो विराट जैसे क्रिकेटरों में होती है. उसने एक परिपक्व पारी खेली और यह अनुभव के साथ आता है. उसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह बखूबी निभा रहा है.’

भारतीय मूल के खिलाड़ी हरमीत ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने कहा ,‘‘मेरे लिए भारत में विश्व कप खेलना काफी भावुक पल था लेकिन यह मेरी अकेले की कहानी नहीं है. पूरी टीम की कहानी है. सभी अलग अलग जगहों , पृष्ठभूमियों और संस्कृतियों से आये हैं. क्रिकेट ने हम सभी को जोड़ा है.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

‘धोनी जैसा शांतचित्त और कोहली की तरह मैच्योर हैं सूर्यकुमार यादव’



Source link