नेपाल की बहादुरी देख डेल स्टेन ने दिया ऑफर, क्या बनेंगे टीम के नए गुरु?

नेपाल की बहादुरी देख डेल स्टेन ने दिया ऑफर, क्या बनेंगे टीम के नए गुरु?


Last Updated:

T20 WC 2026 Dale Steyn offered Nepal cricket: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल के प्रदर्शन से गदगद हो गए. नेपाल के दमदार खेल को देखकर डेल स्टेन ने उसे सोशल मीडिया पर किसी तरह की मदद के लिए खुला ऑफर दे दिया है.

Zoom

नेपाल के प्रदर्शन से खुश हुए डेल स्टेन

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले ही मैच में नेपाल क्रिकेट टीम ने धमाल मचा दिया. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया, लेकिन उसे 4 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, मैच हारकर भी नेपाल ने बड़े-बड़े दिग्गजों का दिल जीत लिया. उन्हीं में से एक साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेन स्टेन हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल के प्रदर्शन से डेन स्टेन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने टीम को एक प्रस्ताव तक दे डाला. मैच के बाद डेल स्टेन ने नेपाल क्रिकेट के लिए अपने एक्स हैंडल पर लिया, “नेपाल, अगर तुम्हें कभी मेरी जरूरत हो तो मैं तुम्हारे लिए तैयार हूं! आगे बढ़ो.” इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने लिखा कि, “नेपाल ने कमाल कर दिया. वे उभरती क्रिकेट टीमों में सबसे अच्छे हैं.”

नेपाल के आगे इंग्लैंड की हालत हो गई थी पस्त

नेपाल के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड ने जैकब बेथल और हैरी ब्रूक के अर्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में लोकेश बम की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद नेपाल 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना पाई और सिर्फ चार रन से इतिहास बनाने से चूक गई.

बता दें कि नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, लेकिन वे बाउंड्री नहीं लगा सके और इंग्लैंड ने मैच जीत लिया. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने शानदार यॉर्कर फेंकी और सिर्फ पांच रन देकर नेपाल को हराया. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भी नेपाल के इस दमदार खेल की तारीफ की.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

नेपाल की बहादुरी देख डेल स्टेन ने दिया ऑफर, क्या बनेंगे टीम के नए गुरु?



Source link