सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध रेत परिवहन कर जा रहे तीन ट्रेक्टर ट्रॉलियों को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की है। ट्रेक्टर चालकों ने पहले ट्रेक्टर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस से खुद को घिरा देख ट्रेक्टर छोड़ भाग गए। पुलिस ने तीनों ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर सिविल लाइन थाने में रखा है। अब वन विभाग इन ट्रैक्टरों पर राजसात की कार्यवाही करेगा। । पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 44 के एस चौराहे के पास लगने वाली अवैध रेत ट्रैक्टरों की मंडी पर आज सुबह सिविल लाइन टीआई उदयभान यादव के नेतृत्व में सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध रेत परिवहन कर रहे तीन नीले रंग के स्वराज ट्रेक्टर जिन पर कोई रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं था उन्हें पकड़ा है। आरोपी चालक ट्रेक्टर छोड़ भाग गए। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर सिविल लाइन थाने में जमा करा दिया हैं। पुलिस को देख भागे ट्रेक्टर चालक फरार
अवैध रेत मंडी पर कार्यवाही करने गई पुलिस टीम को देख ट्रेक्टर चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तीन ट्रैक्टरों को घेराबंदी कर पीछा किया। पुलिस का बल बढ़ते देख ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर ट्रॉली छोड़ भाग गए। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग को सूचित किया है। ताकि इन ट्रैक्टरों को राजसात किया जा सके। सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार अवैध रेत उत्खनन करने वाले ट्रेक्टर ट्रॉलियों को हाइवे से पकड़ा है। सिविल लाइन और कोतवाली थाने का बल संयुक्त रूप से इस कार्यवाही में मौजूद रहा है। तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े हैं उनके चालक फरार हो गए उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।
Source link