बदला हो तो ऐसा… अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड ने हिला डाला रिकॉर्ड बुक, T20I में पहली बार हुआ ऐसा

बदला हो तो ऐसा… अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड ने हिला डाला रिकॉर्ड बुक, T20I में पहली बार हुआ ऐसा


Afghanistan vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मैच में अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से हुआ. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुए ग्रुप-डी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही ब्लैककैप्स ने अफगान से 2024 टी20 वर्ल्ड कप में मिली शर्मनाक हार का बदला भी ले लिया. 2024 में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था. इस बार मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली टीम ने पलटवार किया और अब राशिद खान की टीम पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर रिकॉर्ड बुक को बदल दिया है. टी20 इंटरनेशनल में ये अफगान के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है. ब्लैककैप्स ने श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 में 176 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था. इसके साथ ही अफगान टीम का 180+ रन बनाकर कभी नहीं हारने का सिलसिला भी टूट गया. 

Add Zee News as a Preferred Source


25 मैचों में जीत का रिकॉर्ड टूटा
 
अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच से पहले T20I में 25 बार 180 या उससे अधिक का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया था और हर बार मैच जीतने में सफलता हासिल की थी. अफगानिस्तान को 182 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। 26 मौकों में पहली बार ऐसा हुआ है जब अफगानिस्तान को 180 रन से अधिक बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा है.

टिम सिफर्ट बने न्यूजीलैंड की जीत के हीरो

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलबदीन नायब के 63 रनों की पारी की बदौलत 182 रन बनाए थे. गेंदबाजी की शुरुआत भी अफगानिस्तान ने शानदार की थी और दूसरे ही ओवर में स्पिनर मुजीब ने न्यूजीलैंड के 2 विकेट बैक टू बैक गेंदों पर गिरा दिए. इसके बाद अफगानिस्तान के स्पिनर अपनी क्षमता और प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट के 65 रनों की बदौलत 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 में होगा सबसे बड़ा उलटफेर! ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी ये खतरनाक टीम? पिछली बार खेला था सेमीफाइनल

 



Source link