बाबा महाकाल के दर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस, नजर आईं भक्ति में लीन, देखें Video
रिपोर्ट- अजय कुमार पटवा, उज्जैन. मध्य प्रदेश की पवित्र नगरी उज्जैन में रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस की आध्यात्मिक आस्था देखने को मिली. जैकलिन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया. मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने अभिनेत्री का पारंपरिक स्वागत करते हुए सम्मान किया. इस दौरान जैकलिन ने देश में सुख-समृद्धि और अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की सफलता के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की. बाबा महाकाल के दर्शन के बाद अभिनेत्री कुछ समय तक मंदिर परिसर में रहीं और भक्ति भाव में लीन नजर आईं. उनके आने की खबर मिलते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्सुकता का माहौल बन गया. आस्था और आध्यात्म का यह संगम उज्जैन में एक बार फिर देखने को मिला, जहां फिल्मी दुनिया की चर्चित हस्ती ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. वहीं महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने पूजन-पाठ कर आशीर्वाद दिया.