बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल उज्जैन पहुंचे: महाकाल मंदिर में दर्शन किए, भस्म आरती में भी शामिल हुए – Ujjain News

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल उज्जैन पहुंचे:  महाकाल मंदिर में दर्शन किए, भस्म आरती में भी शामिल हुए – Ujjain News




बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने रविवार को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेश के किसानों की खुशहाली और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। महाकाल दर्शन से पहले, मंत्री यादव शनिवार को मध्य प्रदेश के सीहोर पहुंचे थे। वहां उन्होंने ICARDA में आयोजित दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ₹93.75 करोड़ का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान, बिहार में दलहन पर एक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के आग्रह पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भी अपनी सहमति व्यक्त की। इस मिशन का उद्देश्य अगले 5 सालों में अरहर, चना, मसूर, उड़द और मूंग जैसी दलहनी फसलों को बढ़ावा देकर बिहार को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।



Source link