भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर रविवार शाम करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। बरोही थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक सड़क से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आई अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल भिंड जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
बरुआ नगर के रहने वाले हैं घायल अस्पताल में घायलों की पहचान अशोक सागर (30 वर्ष, पिता किशनलाल) और दिनेश राजावत निवासी बरुआ नगर, भिंड के रूप में हुई है। अशोक सागर की हालत अधिक गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है, जबकि दिनेश का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। CCTV खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बरोही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फरार वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
Source link