Last Updated:
मोहम्मद सिराज को टी20 वर्ल्ड कप में चुने जाने की जानकारी प्रज्ञान ओझा ने दी थी
नई दिल्ली. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री सपने जैसी रही है. उनको टूर्नामेंट शुरू होने से 48 घंटे पहले टीम में चोटिल हर्षित राणा की जगह शामिल किया गया. अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के बीमार होने की वजह से प्लेइंग इलेवन में जगह द गई. उन्होंने खुलासा किया कि जब टीम में शामिल किए जाने की कॉल आई उनको यकीन नहीं हुआ था. प्रज्ञान ओझा ने सिराज को टीम में चुने जाने की जानकारी दी थी.
मोहम्मद सिराज शुक्रवार शाम टीम से जुड़े थे और शनिवार को मैदान में उतार दिए गए. जुलाई 2024 के बाद अपना पहला टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए सिराज ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके. सिराज ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा, पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फोन किया था तब उनको यकीन नहीं हुआ जब चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा का भी फोन आया तब लगा खबर सच है. प्रज्ञान ने सिराज से फोन पर कहा कि तैयार रहो. ऐसा माना जा रहा है कि उनको नाम की सिफारिश इस पूर्व स्पिनर ने ही की थी.
पहले मैच में सिराज ने झटके कितने विकेट
सिराज की धारदार गेंदबाजी और सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने शनिवार, 7 फरवरी को टूर्नामेंट के पहले मैच में टॉप ऑर्डर के ढहने के बावजूद अमेरिका को 29 रन से हरा दिया. सिराज ने आगे कहा, “वर्ल्ड कप खेलना हर किसी का सपना होता है. जो भगवान ने लिखा है वही होता है, लेकिन मेहनत भी जरूरी है. अगर आप ईमानदारी से मेहनत करते हैं तो कहीं न कहीं से रिजल्ट जरूर मिलता है. आपने देखा है कि इसमें कितनी मेहनत लगती है.”
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद पर 84 रन की नाबाद पारी खेल टीम को मुश्किल से निकाला. उनकी पारी के दम पर ही टीम 161 रन के स्कोर तक पहुंच पाई. दक्षिण अफ्रीका में जन्मे शैडली वैन शाल्कविक ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए. कप्तान सूर्यकुमार को छोड़कर भारत के बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम मुश्किल से ऑलआउट होने से बची.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें