लापता छात्रा का कुएं में मिला शव, सुसाइड नोट में इन पर लगाए आरोप, परिजनों ने किया चक्काजाम

लापता छात्रा का कुएं में मिला शव, सुसाइड नोट में इन पर लगाए आरोप, परिजनों ने किया चक्काजाम


Last Updated:

नीमच के मनासा मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम का मामला सामने आया है, जब लापता छात्रा की कुएं में मिली लाश से ग्रामीण भड़क उठे. मृतिका के पास सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बुआ-फूफा व बड़ी मम्मी पर आरोप लगाए गए हैं.

Zoom

चक्काजाम करते हुए परिजन

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा में लापता 17 साल की छात्रा अंजलि नायक का शव गांव के ही कुएं में मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जवासा चौराहे पर जमकर हंगामा किया और शव रखकर चक्काजाम कर दिया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं कर रही है. जबकि सुसाइट नोट मिला है.

मृतिका के परिजनों ने किया चक्काजाम
चक्काजाम की वजह से रविवार सुबह 10 बजे से मनासा-नीमच सड़क पर जाम लग गया, जो ढाई घंटे से अधिक समय तक जारी रहा. इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच हल्की झड़प भी हुई. स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी शव को वैकल्पिक मार्ग बंद करने के लिए करीब 50 मीटर आगे ले गए, हालांकि बाद में आसपास हो रहे शादी समारोह में बाधा न डालने के लिए समझाने पर शव को 50 मीटर वापस लाया गया, इसी हंगामे के बीच मृतिका की मां शांति बाई बेसुध होकर गिर पड़ीं. बाद में उन्हें परिजनों ने संभाला और नजदीक के ही एक क्लिनिक पर ले जाया गया.

मौके से सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
दरअसल, 4 फरवरी को हॉस्टल जाने के लिए निकली अंजलि का शव शनिवार को मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें मृतिका ने अपनी बुआ रामू बाई, फूफा बद्रीलाल और बड़ी मम्मी सुगना बाई पर पीछा करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.

पुलिस ने परिवारजनों को समझाया
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे हैं. इस दौरान सीएसपी किरण चौहान, तहसीलदार संतोष कुमार नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव सहित नीमच सिटी थाने का पुलिस बल मौजूद रहा है और परिवार को समझा देने के बाद ढाई घंटे बाद चक्का जाम खोला गया. इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए.
homemadhya-pradesh

लापता छात्रा का कुएं में मिला शव, सुसाइड नोट में इन पर लगाए आरोप



Source link