वेलेंटाइन वीक में डेट के लिए परफेक्ट लोकेशन, कपल्स को भा रही खंडवा की ये जगह

वेलेंटाइन वीक में डेट के लिए परफेक्ट लोकेशन, कपल्स को भा रही खंडवा की ये जगह


Last Updated:

Khandwa News: भावेश पटेल ने लोकल 18 से कहा कि नागचुन पार्क उन लोगों के लिए बेहद अच्छी जगह है, जो शहर की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं. यहां हरियाली, पानी, जंगल और खुला वातावरण है, जहां प्रेमी जोड़े आराम से घूम सकते हैं और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

खंडवा. वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और इस खास हफ्ते में प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए नई-नई जगहों की तलाश में रहते हैं. होटल, कैफे और रेस्टोरेंट तो हर शहर में मिल जाते हैं लेकिन अगर आप इस वेलेंटाइन वीक पर प्रकृति के बीच कुछ प्यार के पलों और सुकून का मजा लेना चाहते हैं, तो खंडवा की एक जगह कपल्स के लिए खास बनकर उभरी है. हम बात कर रहे हैं नागचुन पार्क की, जो शहर की भीड़-भाड़ और शोरगुल से दूर एक शांत और प्राकृतिक माहौल में स्थित है. यह पार्क खंडवा शहर से महज 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां पहुंचते ही आपको शहर की आवाजों से बिल्कुल अलग माहौल देखने को मिलता है. चारों तरफ हरियाली, खुले मैदान, पेड़-पौधे, जंगल और पास में बहता पानी इस जगह को और भी खास बना देता है.

नागचुन पार्क को खंडवा का सबसे बड़ा पार्क भी माना जाता है. पार्क के पास ही स्थित नागचुन तालाब इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. तालाब के किनारे बैठकर ठंडी हवा का अहसास लेना और प्रकृति के बीच वक्त बिताना कपल्स के लिए यादगार पल बन सकता है. सुबह के समय यहां टहलते लोग, योग करते बुजुर्ग और खेलते बच्चे नजर आते हैं. वहीं दोपहर और शाम के समय कई परिवार पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. खुला वातावरण और शांत माहौल इसे शहर की दूसरी जगहों से अलग बनाता है.

कपल्स के लिए खास नागचुन पार्क
पार्क घूमने आए भावेश पटेल लोकल 18 को बताते हैं कि यह जगह उन लोगों के लिए बेहद अच्छी है, जो शहर की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं. यहां हरियाली, पानी, जंगल और खुला वातावरण है, जहां कपल्स आराम से घूम सकते हैं और एक-दूसरे के साथ वक्त बिता सकते हैं. उनका कहना है कि वेलेंटाइन वीक के दौरान यह पार्क प्रेमी जोड़ों को खासतौर पर आकर्षित करता है. यहां न ज्यादा भीड़ होती है और न ही शोर-शराबा, जिससे कपल्स को एक शांत और सुरक्षित माहौल मिलता है.

वेलेंटाइन वीक को खास बनाने का मौका
अगर आप इस वेलेंटाइन वीक पर अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां प्रकृति और शांति दोनों का संगम हो, तो नागचुन पार्क एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. शहर के पास होते हुए भी यह जगह बिल्कुल अलग दुनिया का अहसास कराती है, जहां कुछ वक्त के लिए आप हर चिंता से दूर सिर्फ अपने खास पलों को जी सकते हैं. खंडवा में वेलेंटाइन वीक को यादगार बनाने के लिए नागचुन पार्क इस बार कपल्स की पहली पसंद बनता नजर आ रहा है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

वेलेंटाइन वीक में डेट के लिए परफेक्ट लोकेशन, कपल्स को भा रही खंडवा की ये जगह



Source link