सौरभ नेत्रवलकर ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 4 ओवर में लुटाए 65 रन, जयसूर्या का रिकॉर्ड ध्वस्त

सौरभ नेत्रवलकर ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 4 ओवर में लुटाए 65 रन, जयसूर्या का रिकॉर्ड ध्वस्त


संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के भारतीय मूल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है. शनिवार को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सौरभ नेत्रवलकर की धज्जियां उड़ाकर रख दी. बता दें कि शनिवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मैच में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम को 29 रन से हरा दिया.

सौरभ नेत्रवलकर ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए. जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 132 रन ही बना सकी और ये मैच 29 रन से हार गई. सौरभ नेत्रवलकर ने भारत के खिलाफ इस मैच में 4 ओवर में 65 रन लुटा दिए. सौरभ नेत्रवलकर का इस दौरान इकोनॉमी रेट 16.20 का रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


जयसूर्या का रिकॉर्ड ध्वस्त

सौरभ नेत्रवलकर ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे महंगा बॉलिंग स्पेल फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. सौरभ नेत्रवलकर ने सनथ जयसूर्या का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. सनथ जयसूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में 4 ओवर में 64 रन लुटा दिए थे. हालांकि अब सौरभ नेत्रवलकर के नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे महंगा गेंदबाजी स्पेल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर?

बता दें कि USA के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर मूल रूप से भारतीय हैं. सौरभ नेत्रवलकर का भारत से बहुत गहरा नाता है. सौरभ नेत्रवलकर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को मुंबई में हुआ था. सौरभ नेत्रवलकर घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं. सौरभ नेत्रवलकर उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने 2008-09 में खेली गई कूच बिहार ट्रॉफी के 6 मैचों में 30 विकेट लेकर सनसनी मचाई थी. सौरभ नेत्रवलकर भारत के लिए 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं. सौरभ नेत्रवलकर 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और संदीप शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं. सौरभ नेत्रवलकर ने 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 9 विकेट चटकाए थे.



Source link