मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। मसूरिहा टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों ग्रामीण सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। गांव वापस लौट रहे थे युवक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। रीवा की ओर से आ रही कार (MP17ZE1115) का चालक वाहन को काफी तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। टोल प्लाजा के पास कार ने सामने से आ रही बाइक (MP17ZA1061) को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार तीनों लोग हनुमना से अपने गांव वापस लौट रहे थे। हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती हादसे में ग्राम बढ़ैया के रहने वाले समय लाल आदिवासी (28), लालपती आदिवासी (58) और सोमनाथ बारी (60) को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा पर तैनात एमपीआरडीसी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका प्राथमिक उपचार जारी है। फरार कार चालक की तलाश जारी घटना की जानकारी मिलते ही हनुमना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। टीआई ने बताया कि शुरुआती जांच में कार चालक की लापरवाही नजर आ रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है और फरार कार चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link