AFG vs NZ T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम 25 मैच बाद 180+ टोटल बनाने के बाद हारी है. कीवी टीम ने 184 रन के लक्ष्य को चेज कर अफगनिस्तान से जीत छीन ली जिसके बाद कप्तान राशिद खान ने हार की सटीक वजह का खुलासा किया. हार के बाद राशिद निराश नजर आए. उन्होंने टीम की गेंदबाजी पर पूरा हार का ठीकरा फोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि आखिर कैसे जीत उनके हाथ से फिसल गई.
क्या बोले राशिद खान?
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान राशिद ने कहा, ‘182 का स्कोर अच्छा था, लेकिन हमने सही क्षेत्र में गेंदबाजी नहीं की. इस वजह से बहुत ज्यादा रन बन गए. अगर हमने विकेट और गुड लेंथ पर गेंदबाजी की होती तो स्कोर करना मुश्किल होता. हमने इस मैच में अपनी गेंदबाजी को लेकर बहुत कुछ सीखा है. हमारे पास कुछ प्लान भी है, लेकिन उसे मैच के दौरान लागू करना अहम है.’
गुलबदीन की कर दी तारीफ
राशिद ने ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब की तारीफ करते हुए कहा कि ‘उन्होंने हमें स्कोर करने का सही इंटेंट दिखाया. हमें खेल के कुछ क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत है. सलामी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा. हम पहले छह ओवर कैसे खेलते हैं, यह काफी अहम है.’ गुलबदीन ने 35 गेंद में 4 छक्कों और 3 चौकों के दम पर 63 रन की पारी खेली और टीम को लड़ाकू टोटल तक पहुंचाया था.
ये भी पढे़ं.. फिर छाए वैभव सूर्यवंशी….ICC ने अचानक किया खास टीम का ऐलान
टिम सेफर्ट ने ठोकी फिफ्टी
न्यूजीलैंड ने टिम सेफर्ट के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवर में 183 का लक्ष्य हासिल कर लिया। टिम सेफर्ट ने 42 गेंद पर 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 74 रन की साझेदारी ने ही मैच में न्यूजीलैंड की जीत की राह को आसान किया. सेफर्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. न्यूजीलैंड ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 180+ टारगेट को चेज किया है.