ENG vs NEP मैच में इस खिलाड़ी ने दोहराया इतिहास, 19 साल बाद हुआ ये कारनामा

ENG vs NEP मैच में इस खिलाड़ी ने दोहराया इतिहास, 19 साल बाद हुआ ये कारनामा


England vs Nepal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 5वें मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बड़ा उलटफेर होते-होते रह गया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में नेपाल ने पूरी ताकत झोंक दी और अंतिम गेंद तक लड़ते रहे लेकिन 4 रन से मुकाबला हार गए. नेपाल के खिलाफ हुए मैच में इंग्लैंड के उभरते हुए सितारे जेकब बेथेल ने अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. 

जेकब बेथेल टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू पर अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बने. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप डेब्यू पर 35 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े.

जेकब बेथेल ने किया पीटरसन वाला कारनामा

Add Zee News as a Preferred Source


बेथेल की 35 गेंदों पर खेली गई 55 रनों की शानदार पारी ने उन्हें इंग्लैंड के पूर्व महान खिलाड़ी केविन पीटरसन के बराबर ला खड़ा किया, जिन्होंने 2007 में पहले टी20 विश्व कप के दौरान केप टाउन में जिम्बाब्वे के खिलाफ 79 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी.

उलटफेर का शिकार होने से बचा इंग्लैंड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 5 मुकाबले हुए हैं, लेकिन छोटी टीमें जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है, उसको देखते हुए लगता है कि बड़ा उलटफेर दूर नहीं है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में नेपाल ने अंग्रेजों के पसीने छुड़ा दिए. आलम ये था कि आखिरी ओवर में इंग्लैंड के खिलाड़ी 2-3 बार मीटिंग करने पर मजबूर हो गए. हालांकि, सैम करन ने अनुभव का परिचय दिया और आखिरी ओवर में 10 रन बचाकर नेपाल को बड़ा उलटफेर करने से रोका.

सैम करन ने इंग्लैंड को बचाया

एक तरफ जहां इंग्लैंड के बाकी गेंदबाज नेपाल के बल्लेबाजों के सामने रन लुटा रहे थे, वहीं सैम करन ने शानदार गेंदबाजी कर इंग्लैंड की लाज बचा ली. बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 27 रन देकर 1 विकेट चटकाए. नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 10 रन की दरकार थी, लेकिन सैम करन ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 5 रन दिए.

ये भी पढ़ें: 16 बार शून्य पर आउट… श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी पर लगा T20I का सबसे शर्मनाक दाग!

 



Source link