ENG vs NEP: ‘शुक्र है हम जीते..’ नेपाल को हराने पर कप्तान ब्रूक की निकल गई हवा, जीत के बाद यूं ठोका सलाम

ENG vs NEP: ‘शुक्र है हम जीते..’ नेपाल को हराने पर कप्तान ब्रूक की निकल गई हवा, जीत के बाद यूं ठोका सलाम


NEP vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर नजर आ रहा है. एक के बाद एक मैच फैंस के लिए पैसा वसूल साबित हो रहा है. ऐसा ही कुछ नेपाल और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में देखने को मिला. इंग्लैंड को 184 रन का बचाव करने के लिए नेपाल की टीम ने पापड़ बेलने पर मजबूर कर दिया. नेपाल के प्रदर्शन से हैरान नजर आए. नेपाल ने पहले गेंदबाजी में इंग्लैंड को तंग किया. हालांकि, आखिर के 3 ओवर में 45 रन बनाकर इंग्लिश टीम 184 के स्कोर तक पहुंची. जब बारी बल्लेबाजी की आई तो यहां भी नेपाली प्लेयर्स ने इंग्लैंड की बैंड बजा दी. 

नेपाल की तिकड़ी की शानदार पारी

नेपाल की तरफ से कप्तान रोहित पोडेल (39), दीपेंद्र सिंह ऐरी (44) और लोकेश बम (39) रन की आतिशी पारियां देखने को मिली. लोकेश बम मुकाबले को आखिरी ओवर तक ले गए. लास्ट ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन की दरकार थी. सैम करन ने लोकेश को भी बड़े शॉट खेलने से रोक दिया, जिसके चलते इंग्लैंड ने 4 रन से करीबी जीत दर्ज की. लेकिन क्रिकेट में नवजात नेपाल के प्रदर्शन को देखकर हैरी ब्रूक हैरान रह गए. 

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले हैरी ब्रूक?

हैरी ब्रूक ने मैच के बाद कहा, ‘यह बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन शुक्र है कि हम जीत गए. उन्होंने बहुत अच्छा खेला और मैंने अभी सुना कि आपने कहा कि बहुत कम टीमें आदिल राशिद को उस तरह से खेल पाती हैं जैसा आज हुआ.  उन्होंने उसके खिलाफ शानदार खेला. उन्होंने हमें कई बार मुश्किल स्थिति में भी डाल दिया था. ब्रेक पर मुझे लगा कि हम उस स्कोर को बचाने के लिए बहुत अच्छी स्थिति में थे और मुझे बिल्कुल नहीं लगा था कि यह इतना करीबी मुकाबला होगा. लेकिन नेपाली टीम को सलाम. उन्होंने बहुत अच्छा खेला और मैं उन्हें बाकी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’

ये भी पढे़ं.. इंग्लैंड से हारकर भी जीत गया नेपाल, डेल स्टेन कोचिंग देने को तैयार

लास्ट ओवर पर बोले ब्रूक

ब्रूक ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सैम  ने 20 ओवर में सामान्य से बहुत बाद में गेंदबाजी की. राशिद महंगे साबित हुए ऐसा अक्सर नहीं होता कि वह चार ओवर भी न फेंके. तो देखिए, यह उसके लिए बस एक ऐसा दिन था और मुझे यकीन है कि वह बेहतर वापसी करेगा. हम दोनों वहां काफी शांत थे. हमें ठीक-ठीक पता था कि वह क्या करने वाला है.’ इसके अलावा बेथेल की बैटिंग की भी उन्होंने तारीफ की. 



Source link