MP Board Exam Tips: 32 साल से पढ़ा रहीं टीचर ने बताया कॉपी लिखने का सही तरीका, एग्जामिनर खुश होकर देगा नंबर

MP Board Exam Tips: 32 साल से पढ़ा रहीं टीचर ने बताया कॉपी लिखने का सही तरीका, एग्जामिनर खुश होकर देगा नंबर


Sagar News: एमपी बोर्ड की परीक्षाएं अब शुरू होने जा रही हैं. बच्चे तैयारी में पूरा जोर लगा रहे हैं, ताकि अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में जगह बना सकें. लेकिन, पढ़ाई करने के साथ-साथ यह भी जरूरी होता है कि आप कॉपी कैसे लिखते हैं, क्योंकि कॉपी लिखने पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है. जो बच्चे 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं, उनके लिए हम एक्सपर्ट के ये टिप्स बेहद जरूरी हैं.

32 सालों से हायर सेकेंडरी के बच्चों को पढ़ा रहीं सागर की मंजू जैन जो वर्तमान में सीएम राइज एमएलबी स्कूल में पदस्थ हैं, बताती हैं कि सबसे पहले किसी भी विषय का पेपर हो हमें सुंदर राइटिंग में उसको सॉल्व करना चाहिए. अगर हम कॉपी में सुंदर राइटिंग में प्रश्न के उत्तर लिखते हैं तो इसको चेक करने वाले के दिमाग पर भी शुरू से ही अच्छा प्रभाव पड़ता है और वह नंबर भी अच्छे देता है.

पेपर देने का जानें सही तरीका
अब जब आप परीक्षा हॉल में बैठते हैं तो पेपर को अच्छे से पढ़िए जो बन रहा है और नहीं बन रहा है, उसमें घबराए बिल्कुल नहीं. देखें कि जो बड़े प्रश्न हैं, चार नंबर वाले उनमें से आप पर कौन सा बन रहा है. उनका सबसे पहले कर दें. इसके बाद आप तीन नंबर वाले प्रश्न, दो नंबर वाले प्रश्न देखें, उनमें से जो बन रहा है, उसको करें. पहले आप बड़े प्रश्नों को हल कीजिए, फिर 30 नंबर के वस्तु निष्ट प्रश्न होते हैं, उनको सॉल्व करें. पेपर करते समय रिलैक्स रहें. 40-45 मिनट में एक हल्का सा ब्रेक लें, जिसमें गहरी सांस लेने रिलैक्स हो फिर दोबारा पेपर शुरू करें.

ये गलती सब करते हैं…
कॉपी में प्रश्न लिखते समय अधिकांश बच्चे सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि कोई प्रश्न दो नंबर का आया है तो उसको विस्तार से लिख देते हैं, जिसकी वजह से वैल्यूवर उसको जीरो नंबर देता है, जबकि दो नंबर के प्रश्न में तीन लाइन का उत्तर लिखना चाहिए़. जो चार नंबर का प्रश्न होता है, उसमें 6-7 लाइन में सटीक शब्दों का उत्तर लिख दें. ऐसे में समय भी बचता है और नंबर भी पूरे मिलते हैं.

बड़े प्रश्नों के उत्तर में ये काम जरूरी
अगर मैथ्स का एग्जाम है तो उसमें सूत्र और परिभाषाओं का इस्तेमाल करें. डायग्राम बनाएं तो इसमें जो नंबर होते हैं पर पूरे मिलते हैं. अगर हिंदी का पेपर है तो निबंध एप्लीकेशन गद्यांश, सारांश जैसे प्रश्नों के उत्तर सही फॉर्मेट से लिखेंगे तो पूरे नंबर आसानी से मिल जाते हैं. जब हम किसी भी सब्जेक्ट के बड़े प्रश्न के उत्तर लिखते हैं तो यह कोशिश करें कि वह हम प्वाइंटर में लिख दें. प्वाइंटर में उत्तर लिखने से वैल्यूवर पूरे नम्बर देता है.

अंतिम दिनों में ऐसे करें तैयारी
इस समय बच्चे फाइनल एग्जाम में बैठने से पहले कोई भी ब्लूप्रिंट का प्रश्न पत्र लें और उसको किसी भी जगह पर एग्जाम के जैसे बैठकर लिखें. ऐसा करने से हमें पता चलता है कि हमें उसे पेपर को करने में कितना समय लग रहा है और कहां पर गलती हो रही है तो उसे हमें सुधारने का मौका मिलता है. हर विषय का जो भी अध्याय होता है उसकी लास्ट में सारांश दिया होता है तो उसको जरूर पढ़ना चाहिए. इसके अलावा हमें जो याद है या जो आसानी से बन जाता है, उसको सबसे पहले रिवीजन करें. क्योंकि अगर आपने इतना कर लिया तो पासिंग मार्क आराम से मिल जाएंगे.



Source link