Last Updated:
India vs Pakistan Controversy in T20 World cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान का यू टर्न हो सकता है. रविवार को पीसीबी और आईसीसी के बीच टी20 विश्व कप को लेकर एक मीटिंग होने वाली है, जिसमें पाकिस्तान सरकार की तरफ से भारत के खिलाफ मैच के लिए ग्रीन सिंग्नल मिलने की उम्मीद है.
भारत बनाम पाकिस्ता टी20 विश्व कप विवाद
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच विवाद जल्द ही अंतिम फैसला आ सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंटमें यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बहिष्कार का ऐलान किया है. हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी को ऐसा नहीं करने के लिए चेतावनी दी है.
इसी बीच टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस चीज की पूरी संभावना है कि पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ खेलने के लिए उसकी सरकार की तरफ से हरी मिल जाएगी. खबर यह भी है कि आईसीसी के दो प्रतिनिधि, इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी, रविवार सुबह लाहौर पहुंच गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने पीसीबी को चेतावनी दी है कि अगर वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है तो उसको भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा, जिसके बाद वह पीसीबी मीटिंग के लिए तैयार हुआ है.
पीसीबी ने दिया था फोर्स मेजर हवाला
बता दें कि पीसीबी ने ‘फोर्स मेजर’ क्लॉज का हवाला दिया था, जिसका मतलब है कि सरकार के आदेश के कारण वे अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैदान में नहीं उतर सकते. हालांकि, सरकार ने अपने बयान में इसका कोई ठोस कारण या स्पष्टीकरण नहीं दिया था. इसके जवाब में, आईसीसी ने पीसीबी से पूछा है कि उन्होंने इस गतिरोध को सुलझाने के लिए क्या कोशिशें कीं जैसा कि भागीदारी की शर्तों में लिखा है.
दरअसल, पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया था. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत जाने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने टीम को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी थी, लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ खेलने से रोक दिया. यह मैच आईसीसी और ब्रॉडकास्टर्स के लिए कमाई का सबसे बड़ा जरिया है. ऐसे में पूरी कोशिश की जा रही है कि टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मैच जिससे भारतीय वित्तिय नुकसान से बचा जा सके.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें