Valentine Gifts: महंगाई को मात दे देगा आइडिया, इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को गुलाब-चाॅकलेट की जगह दें ये गिफ्ट

Valentine Gifts: महंगाई को मात दे देगा आइडिया, इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को गुलाब-चाॅकलेट की जगह दें ये गिफ्ट


Last Updated:

Valentine Day Gifts: रीवा सराफा बाजार में लखनलाल खंडेलवाल ने वैलेंटाइन डे 2026 के लिए 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी जैसे नोज रिंग, कुंदन रिंग, मंगलसूत्र की यूनिक वैरायटी बताई है. इनमें से कुछ आपके बजट में आराम से आ जाएंगे, सोना महंगा होने के बावजूद. जानें…

Rewa News: वैलेंटाइन डे 2026 बस आने ही वाला है. ऐसे में हर पार्टनर चाहता है कि वह अपनी पत्नी या प्रेमिका को कुछ ऐसा दे, जो उनके दिल को छू जाए. एक सही तोहफा सिर्फ सामान नहीं, बल्कि आपके प्यार और परवाह का प्रतीक होता है. अगर आप भी इस साल वही पुराने गिफ्ट्स देकर बोर हो चुके हैं और कुछ हटकर ढूंढ रहे हैं, तो यह आइडिया आपके लिए है. हम आपको बताएंगे कि गोल्ड ज्वेलरी यूनिक गिफ्ट्स आइडियाज, जो न केवल ट्रेंडी हैं, बल्कि पार्टनर को स्पेशल फील कराएंगे. रिश्ते को और भी मजबूत बनाने और दिन को यादगार बनाने के लिए बेहतरीन आइडियाज जरूर ट्राई करें.

इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है. वैलेंटाइन डे भी आने वाला है. इस खास मौके का इंतज़ार सभी प्रेमी जोड़ों को रहता है. इस दौरान जहां कुछ लोग अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ को गिफ्ट देते हैं, वहीं कुछ लोग इस खास मौके पर रोमांटिक गिफ्ट्स के तौर पर सोने-चांदी के आइटम्स प्लान करते हैं. गिफ्ट्स के जरिए आप अपनी फीलिंग्स को अपने पार्टनर के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं और उसके चेहरे पर मुस्कान भी ला सकते हैं. अगर आप भी पार्टनर को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं तो किसी भी फीमेल के लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट ज्वैलरी है. इसमें 22 कैरेट्स गोल्ड के आइटम्स का होता है.

सस्ते में मिल जाएंगे ये गिफ्ट
रीवा सराफा बाजार के व्यापारी लखनलाल खंडेलवाल ने बताया, नोज रिंग में एडी, कुंदन, एंटीक, गोल्ड लुक हल्के अमेरिकन डायमंड जैसे और भी वैरायटी मिल जाएंगे. एडी अमेरिकेन डायमंड स्टोन नोज पिन और नोज रिंग का दाम 3995 रुपए है. इसमें 2995 रुपए के शुरुआती दाम से  मिल जाएंगे. कुंदन लगी नोज पिन जिरो नंबर का दाम 1500 रुपए, ये सबसे लाइट वेट का दाम है. आप अपने बजट के मुताबिक, उसे खूबसूरत ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं.

गोल्ड का ये आइटम थोड़ा महंगा
इसके अलावा, ज्वेलरी कोई सी भी हो सकती है. गले के मंगलसूत्र का एक लॉकेट, हाथ की रिंग, नोज पिन, नोज रिंग से लेकर ईयररिंग तक आप पार्टनर को देकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. अगर बजट में हो तो सोने या चांदी की ये ज्वेलरी दे सकते हैं. ये सब एक या दो ग्राम सोने में बन जाने वाले हैं. ये गोल्ड ज्वेलरी जिससे आप 15,000 से 20 हजार रुपये तक में खरीद सकते हैं. दुकानदार लखनलाल खंडेलवाल ने बताया, वेलेंटाइन डे स्पेशल गिफ्ट के लिए ढेरों आइटम हैं. वैसे तो तोहफे के लिए पायल, मांगटीका, इयररिंग्स मिलते लेकिन वेलेंटाइन गिफ्ट के लिहाज से सबसे बेस्ट लेटेस्ट कुंदन रिंग हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

महंगाई को मात दे देगा Idea, वैलेंटाइन डे पर गुलाब-चाॅकलेट की जगह दें ये गिफ्ट



Source link