आरक्षक भर्ती 2025: हर लेवल पर KYC, बायोमैट्रिक लाइव… फेल तो परीक्षा से बाहर – Bhopal News

आरक्षक भर्ती 2025:  हर लेवल पर KYC, बायोमैट्रिक लाइव… फेल तो परीक्षा से बाहर – Bhopal News




मप्र पुलिस में आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (रेडियो) के 7,500 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसके तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) 23 फरवरी से 10 मार्च तक होगी। ऑनलाइन परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच कराई गई थी, जिसके परिणाम 25 जनवरी को घोषित किए जा चुके हैं। सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण के साथ 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा देनी होगी। यह प्रक्रिया मप्र के 10 चयनित केंद्रों पर रोजाना सुबह 6 बजे से शुरू होगी। दैनिक भास्कर के खुलासे के बाद इस बार शारीरिक दक्षता चयन के अलग-अलग चरणों में आधार ई-केवाईसी सत्यापन अनिवार्य किया गया है, यानी उम्मीदवार की पहचान बार-बार होगी। पुलिस ने उम्मीदवारों को यह चेतावनी भी दी है कि उनका आधार नंबर लॉक नहीं हो, ताकि परीक्षा प्रणाली को चकमा देने वाले अभ्यर्थी इस बार परीक्षा से पहले ही पकड़े जा सकें।
प्रक्रिया 15 दिन में : पुलिस मुख्यालय का कहना है कि 53 हजार उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया गया है। इस प्रक्रिया को 15 दिनों में पूरा करने की योजना है। फिजिकल टेस्ट के दौरान हर परीक्षा केंद्र पर पहले दो दिन रोजाना 200-200 उम्मीदवार, जबकि तीसरे दिन से रोजाना 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी। तिथि और केंद्र में कोई बदलाव नहीं:
ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपनी सूचना पत्र (एडमिट लेटर) वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर निर्धारित तिथि और स्थान पर ही पहुंचें। शारीरिक परीक्षा की तारीख या केंद्र में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। फिर भी सिस्टम की असली परीक्षा बाकी, क्योंकि…
– पीपीटी सुबह 6 बजे से शुरू होंगे, इसलिए हड़बड़ी की संभावना
– बड़ी संख्या यानी करीब 53 हजार अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, हर किसी पर नजर रखना मुश्किल
– अस्थायी स्टाफ, अब भी सिस्टम की कमजोर कड़ी बन सकते हैं। पैटर्न: ऑनलाइन नहीं, ग्राउंड में जाकर होगी पहचान तब (आरक्षक भर्ती–2023)
पहले बायोमैट्रिक में 60% मैच पर आधार अपडेट।
खामी का फायदा उठाकर डमी कैंडिडेट बैठाए गए।
आधार एजेंट-सॉल्वर नेटवर्क का खुलासा, 30 संदिग्ध पकड़े ।
रेटिना-फिंगरप्रिंट में छेड़छाड़ बाद में पकड़ में आती थी। अब (आरक्षक भर्ती–2025)
पीपीटी के अलग-अलग चरणों में आधार ई-केवाईसी अनिवार्य।
प्रतिशत का विकल्प खत्म। पूरा बायोमैट्रिक मैच नहीं हुआ तो ऑथेंटिकेशन फेल माना जाएगा यानी परीक्षा से बाहर।
ऑनलाइन नहीं, ग्राउंड लेवल पर पहचान की जांच होगी। भोपाल समेत 10 शहरों में होंगे पीपीटी केंद्र
भोपाल (लाल परेड ग्राउंड)
इंदौर (एमटीडी परिसर)
जबलपुर (रांझी)
ग्वालियर (14वीं वाहिनी विसबल, कम्पू)
उज्जैन (महानंदा एरीना)
सागर (इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज)
रीवा (9वीं वाहिनी)
बालाघाट (36वीं वाहिनी)
रतलाम (भगत सिंह महाविद्यालय, जावरा)
मुरैना (5वीं वाहिनी विसबल) में परीक्षा आयोजित होगी।



Source link