एक चुस्की ने पलटी किस्मत, नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी बना बुरहानपुर का फेमस चाय वाला, पढ़ें सक्सेस स्टोरी!

एक चुस्की ने पलटी किस्मत, नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी बना बुरहानपुर का फेमस चाय वाला, पढ़ें सक्सेस स्टोरी!


Last Updated:

Tea Business Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सोनू महाजन की कहानी हर युवा को प्रेरित करती है. खेत मजदूर के बेटे ने मेहनत और लगन से नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी बनने का सपना पूरा किया. खेल के साथ-साथ उन्होंने चाय की दुकान खोलकर आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश की. आज वह चाय की दुकान से सालाना 4 से 5 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं. यह कहानी बताती है कि संघर्ष, खेल और मेहनत मिल जाए तो सफलता जरूर मिलती है.

Success Story: कहते हैं अगर हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, हौसले मजबूत हों तो रास्ता खुद बन जाता है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के रास्तीपुरा इलाके में रहने वाले सोनू चंपालाल महाजन ने इस कहावत को सच कर दिखाया है. पिता खेतों में मजदूरी करते थे, घर की हालत ठीक नहीं थी, लेकिन सोनू के सपने बहुत बड़े थे.

खो-खो से वॉलीबॉल तक का सफर
सोनू को बचपन से ही खेलों से जबरदस्त लगाव था. घर के पास जो छोटा सा मैदान था, वहीं घंटों पसीना बहाते थे. शुरुआत उन्होंने खो-खो से की, लेकिन साल 2006 में उनकी जिंदगी ने बड़ा मोड़ लिया. नेहरू स्टेडियम में उनकी मुलाकात मास्टर ट्रेनर ममता तिवारी से हुई. उन्हीं के मार्गदर्शन में सोनू ने वॉलीबॉल खेलना शुरू किया और यहीं से उनकी असली पहचान बननी शुरू हुई.

जिला, संभाग और राज्य से नेशनल तक
लगातार मेहनत का नतीजा यह रहा कि सोनू ने 15 से ज्यादा बार जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं जीतीं. इसके बाद उन्होंने राज्य स्तर पर भी अपनी काबिलियत साबित की और आखिरकार नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी बनने का सपना पूरा किया. आज 32 साल की उम्र में भी उनका खेल के प्रति जुनून वैसा ही है.

चाय की दुकान से आत्मनिर्भरता
खेल के साथ-साथ सोनू ने अपनी रोजी-रोटी के लिए चाय की दुकान शुरू की. आज वही चाय की दुकान उनकी पहचान बन चुकी है. सोनू बताते हैं कि वह सालाना 4 से 5 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं. उनका मानना है कि मेहनत से कोई भी काम छोटा नहीं होता, बस लगन होनी चाहिए.

युवाओं के लिए प्रेरणा बने सोनू
सोनू महाजन सिर्फ अपनी कमाई तक सीमित नहीं हैं. उनकी दुकान पर आने वाले युवा खिलाड़ियों को वह लगातार प्रेरित करते हैं. कई खिलाड़ियों की वह मदद भी कर चुके हैं. सोनू का सपना है कि जिस तरह उन्होंने कठिन हालात में नेशनल स्तर तक का सफर तय किया, वैसे ही उनके इलाके से और भी खिलाड़ी देश का नाम रोशन करें.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homebusiness

एक चुस्की ने पलटी किस्मत, नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी बना बुरहानपुर का फेमस चाय वाला



Source link