दमोह में ब्यारमा नदी से खेत पहुंचा मगरमच्छ: वन विभाग ने रेस्क्यू किया, भोपाल के वन विहार पार्क भेजा जाएगा – Damoh News

दमोह में ब्यारमा नदी से खेत पहुंचा मगरमच्छ:  वन विभाग ने रेस्क्यू किया, भोपाल के वन विहार पार्क भेजा जाएगा – Damoh News




दमोह जिले के तेजगढ़ इलाके में ब्यारमा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ किसान के खेत में जा घुसा। सोमवार दोपहर हुई इस घटना के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। ग्राम हिनौती के किसान महराज सिंह सोमवार को जब अपने खेत में गेहूं की फसल देखने पहुंचे, तो उन्हें वहां हलचल महसूस हुई। करीब जाने पर उन्हें पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। ब्यारमा नदी किसान के खेत से करीब दो किलोमीटर दूर है, जहाँ से निकलकर यह रिहायशी इलाके की ओर आ गया था। रेस्क्यू और ग्रामीणों की भीड़ मगरमच्छ मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ को पकड़कर पिंजरे में बंद किया। नदी का जलस्तर कम होने की वजह से अक्सर मगरमच्छ पानी से बाहर निकल आते हैं। वन विहार भेजा जाएगा तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे ने जानकारी दी कि रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है। इसे मंगलवार को भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भेजा जाएगा।



Source link