India vs Pakistan Match on 15th Feb: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच को बहिष्कार करने के फैसले पर पलटी मार ली है. आईसीसी के साथ कई घंटों तक चली मीटिंग के बाद पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत से खेलने पर तैयार हो गया है. ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी और पीसीबी की बैठक के बाद ये फैसला हुआ है. हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान मंगलवार (10 फरवरी) को हो सकता है.