मकान की कुर्की नहीं रुकवा पाए तो खुद को गोली मारी, इंदौर में बैंककर्मी की मौत से सदमे में बीवी-बेटा

मकान की कुर्की नहीं रुकवा पाए तो खुद को गोली मारी, इंदौर में बैंककर्मी की मौत से सदमे में बीवी-बेटा


Last Updated:

Indore Crime News: इंदौर के विजय नगर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की कुर्की कार्रवाई के दौरान एक बैंक कर्मचारी ने खुद को गोली मार ली. इस आत्मघाती कदम से पूरा मोहल्ला सन्न रहा गया. बेटा-पत्नी सदमे में हैं. पुलिस जांच में जुटी है.

Zoom

बैंक कर्मी (फाइल)

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

Indore News: इंदौर के विजय नगर इलाके में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने बैंक की कुर्की कार्रवाई के दौरान खुद को गोली मार ली. बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम कोर्ट के कुर्की आदेश पर मकान पर कार्रवाई करने पहुंची थी. मकान मालिक ने एक दिन का समय मांगा, जब बैंक कर्मचारियों ने मोहलत नहीं दी तो उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक, 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी, जो इंदौर प्रीमियर कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत थे, अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रिकवरी टीम लोन की कुर्की की कार्रवाई करने उनके घर पहुंची, टीम को देखकर हेमंत मानसिक रूप से बेहद परेशान और तनावग्रस्त हो गए. उन्होंने बैंक कर्मचारियों और बैंक के वकील से लोन राशि जमा करने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी थी. लेकिन, सभी ने मोहलत देने से मना कर दिया.

बेटा-पत्नी घर में ही थे
आगे बताया, इसी बीच घर के भीतर उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और खुद को गोली मार ली. गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा कि घटना के समय घर में हेमंत की पत्नी और बेटा भी मौजूद थे, जो अचानक हुई इस वारदात से सदमे में हैं. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और हेमंत को घर से 200 मीटर दूर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. फॉरेन्सिक अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हथियार सहित अन्य सबूतों को कब्जे में लिया. पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या मान रही है. हालांकि बैंक की टीम द्वारा की जा रही कुर्की कार्रवाई के समय हुई इस घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है. पुलिस परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

मकान की कुर्की नहीं रुकवा पाए तो खुद को गोली मारी, इंदौर में बैंककर्मी की मौत



Source link