Last Updated:
Beauty Tips: ब्यूटी एक्सपर्ट सुदर्शन सोलंकी ने लोकल 18 से कहा कि पहले के समय में महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि किचन में उपलब्ध चीजों से ही अपनी स्किन का खास ख्याल रखती थीं. यही कारण है कि उनकी त्वचा नैचुरली हेल्दी और दमकती रहती थी.
खंडवा. आज के दौर में खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए बाजार में तरह-तरह के सीरम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं. हर प्रोडक्ट यही दावा करता है कि कुछ ही दिनों में चेहरा चमकने लगेगा लेकिन हकीकत यह है कि ये प्रोडक्ट्स जितने महंगे होते हैं, उतने ही रिस्की भी. कई बार ये हर स्किन टाइप को सूट नहीं करते और फायदा कम, नुकसान ज्यादा कर देते हैं. ऐसे में अगर ज्यादा पैसे खर्च किए बिना और बिना साइड इफेक्ट के स्किन को निखारना हो, तो दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे आज भी सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं.
हल्दी और दूध का लेप
उन्होंने कहा कि स्किन को साफ, बेदाग और नैचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए हल्दी और दूध का लेप बेहद कारगर माना जाता है. कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन को पोषण मिलता है. हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन की गंदगी और पिंपल्स को कम करते हैं, वहीं दूध त्वचा को अंदर से पोषण देता है. करीब 15–20 मिनट बाद चेहरे को हल्के हाथों से धोने पर फर्क साफ नजर आता है.
बेसन और गुलाब जल का पैक
बेसन स्किन को डीप क्लीन करता है और गुलाब जल ठंडक के साथ ताजगी देता है. यह पैक डेड स्किन हटाने में मदद करता है और चेहरे पर नैचुरल फ्रेशनेस लाता है. हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन साफ और चमकदार बनती है.
मलाई और शहद का कमाल
ड्राई और रूखी त्वचा वालों के लिए मलाई और शहद किसी वरदान से कम नहीं है. मलाई स्किन को मॉइस्चराइज करती है और शहद उसे मुलायम बनाता है. नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और हेल्दी नजर आने लगती है.
नारियल तेल की हल्की मालिश
रात में सोने से पहले नारियल तेल से हल्की मसाज करने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है. इससे झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर नैचुरल ग्लो बना रहता है.
ब्यूटी एक्सपर्ट्स सुदर्शन सोलंकी का कहना है कि इन घरेलू नुस्खों में समय जरूर लगता है लेकिन असर लंबे समय तक रहता है. बिना केमिकल, बिना खर्च के अगर आप नैचुरल खूबसूरती चाहती हैं, तो दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी सबसे भरोसेमंद उपाय हैं.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.