रणजी ट्रॉफी में नया इतिहास… बल्लेबाज से किस्मत ने किया क्रूर मजाक, तिहरे शतक से 1 रन पहले गिरा विकेट

रणजी ट्रॉफी में नया इतिहास… बल्लेबाज से किस्मत ने किया क्रूर मजाक, तिहरे शतक से 1 रन पहले गिरा विकेट


Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल में एक बल्लेबाज ने गेंदबाजों को विकेट की भीख मांगने पर मजबूर किया. पहले शतक ठोका, फिर दोहरा शतक और फिर तिहरे शतक के करीब ही था कि 596वीं गेंद पर किस्मत ने क्रूर मजाक कर दिया. एक ऐसी घटना घटी की रणजी ट्रॉफी के इतिहास में कभी नहीं हुई. हम बात कर रहे हैं सुदीप कुमार घरामी की जो रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में अपने तिहरे शतक से महज एक रन से दूर रह गए. 

सचिन-पोंटिंग के नाम भी नहीं है तिहरा शतक

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरे शतक की बात करें तो सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों के नाम भी ट्रिपल सेंचुरी नहीं दर्ज है. सुदीप कुमार महान बल्लेबाजों की लिस्ट में आने से महज 1 रन दूर थे कि शेख रशीद की गेंद नीची रही और बदकिस्मती से सुदीप अपना विकेट गंवा बैठे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में अभी तक महज 2 बल्लेबाज 299 पर आउट लेकिन अब इस लिस्ट में सुदीप कुमार का नाम जुड़ चुका है. दो बल्लेबाज 299 पर नाबाद भी लौटे थे. 

Add Zee News as a Preferred Source


पहली बार हुआ ऐसा

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सुदीप कुमार घरामी पहले भारतीय हैं जिन्होंने 299 के स्कोर पर अपना विकेट गंवाया है. आंध्रप्रदेश की टीम ने पहली पारी में कुल 295 रन टांगे थे. जब बारी बंगाल की बैटिंग की आई तो टीम ने बोर्ड पर 629 रन टांग दिए. सुदीप के बल्ले से 596 गेंद में 31 चौके और 6 छक्कों की बदौलत 299 रन निकले. इसके अलावा सुमंता गुप्ता ने 81 जबकि शाकिर गांधी ने 95 रन की बहुमूल्य पारी खेली. 

ये भी पढे़ं.. वनडे में 170 गेंद पर ठोके 404 रन, इस बल्लेबाज के आगे गेंदबाजों ने मांगी रहम की भीख

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 299 पर आउट होने वाले बल्लेबाज

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो (टेस्ट), इंग्लैंड के माइक पॉवेल और भारत के सुदीप कुमार घरामी 299 पर अपना विकेट गंवा चुके हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन (टेस्ट) और महाराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सांतनु सुगवेकर 299 पर नाबाद लौटे थे. ब्रैडमैन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1932 में अकेले डटे थे. दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और आखिरी बल्लेबाज भी रन आउट हो गया और ब्रैडमैन 299 पर नाबाद रहे थे. 





Source link