Last Updated:
Mohammed Shami-RP Singh: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी को सिलेक्टर आरपी सिंह के साथ उन्हें लंबी बातचीत करते हुए देखा गया. शमी और आरपी सिंह की ये बातचीत आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में दिन खत्म होने के बाद हुई. ऐसे में हलचल तेज हो गई है कि क्या शमी का वनवास खत्म होने वाला है और टीम इंडिया में उनकी वापसी होने वाली है.
मोहम्मद शमी और आरपी सिंह
नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे से कमबैक के लिए इंतजार कर रहे हैं. शमी एक साल से भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन भी किया है, लेकिन उनके लिए फिटनेस एक बड़ी समस्या रही. हालांकि शमी ने कई बार सिलेक्टर्स को ये मैसेज देने की कोशिश की है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं. इसी बीच अब शमी की भारतीय टीम के चयन समिति के सदस्य आरपी सिंह से एक लंबी बातचीत हुई है.
शमी और आरपी सिंह की ये बातचीत बंगाल और आंध्र प्रदेश के बीच जारी रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में दिन की समाप्ति के बाद हुई. इस बातचीत के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या शमी की नेशनल टीम में वापसी होगी. बता दें कि चयन समिति के सदस्य घरेलू क्रिकेट में खेल खिलाड़ियों पर पैनी नजर रख रहे हैं. ऐसे में शमी के पास बेहतरीन मौका है कि वह खुद की दावेदारी को और ज्यादा मजबूत करें.
क्वार्टर फाइनल में शमी 30 गेंद में ठोकी फिफ्टी
आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में दमदार खेल दिखाया. निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए शमी ने धुआंधार अंदाज में बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 30 में अपनी फिफ्टी पूरी की. शमी ने 33 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके भी लगाए.
वहीं इस मैच में उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने पहली पारी में 1 विकेट लिया था. हालांकि, दूसरी पारी में अभी उनका खाता नहीं खुला है, लेकिन जिस तरह के फॉर्म में शमी चल रहे हैं, उससे साफ है कि आंध्र प्रदेश की मुश्किलें बढ़ने वाली है. इसके अलावा शमी खुद भी चाहेंगे कि वह पहली पारी में गेंदबाजी के दौरान जो नहीं कर पाए वह दूसरी पारी में करें.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें