सुंदर को प्लेइंग-11 में मिली जगह तो कौन होगा कुर्बान? बिन कसूर बाहर होगा ये स्टार!

सुंदर को प्लेइंग-11 में मिली जगह तो कौन होगा कुर्बान? बिन कसूर बाहर होगा ये स्टार!


Last Updated:

Team India Probable Playing 11 vs Namibia: वॉशिंगटन सुंदर को फिटनेस क्लियरेंस मिल गया है. वह दिल्ली में होने वाले भारत और नामीबिया के टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे. वॉशिंगटन सुंदर को अगर नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग-11 में मौका मिलता है तो मैनेजमेंट रिंकू सिंह को बेंच पर बैठाने का बड़ा फैसला ले सकता है. रिंकू सिंह ने यूएसए के खिलाफ 14 गेंदों में 6 रन बनाए थे.

Zoom

वॉशिंगटन सुंदर को जगह देने के लिए रिंकू सिंह बाहर बैठ सकते हैं.

नई दिल्ली. मेजबान भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का जीत से आगाज किया. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में यूएसए को शिकस्त दी. इस मुकाबले के बाद भारत के लिए खुशखबरी आई कि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट हो चुके हैं और दिल्ली में होने वाले नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ जीत के बाद सुंदर को लेकर दिए अपडेट में बताया, ‘अब चिंता की कोई बात नहीं है, सुंदर ठीक हैं और वो दिल्ली में टीम से जुड़ेंगे.’ अब टीम के पास एक और ऑलराउंडर का विकल्प है, जो गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दे सकता है. ऐसे में अगर सुंदर को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है तो एक खिलाड़ी का बाहर जाना लाजमी है. आइए जानते हैं ये खिलाड़ी कौन हो सकता है.

क्या सुंदर को मिलेगी जगह?
इस स्टार ऑलराउंडर की प्लेइंग-11 में जगह बनती नजर नहीं आ रही है. यूएसए के खिलाफ मुकाबले में भारत दो स्पिन ऑप्शन के साथ खेला था. अक्षर पटेल और वरुण च्रकवती ने स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली थी. भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से पैक है, जिसमें बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आ रही. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनर, तीन नंबर पर तिलक वर्मा और नंबर-4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए आते हैं. इसके अलावा टीम में पहले से ही शिवम दुबे, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या के रूप में तीन ऑलराउंडर खेल रहे हैं, जिनमें से किसी भी एक को बाहर करने का कोई सवाल नहीं उठता.

वॉशिंगटन सुंदर को जगह देने के लिए रिंकू सिंह बाहर बैठ सकते हैं.

अगर मिली जगह तो कौन होगा बाहर?
अगर सुंदर को मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में शामिल करता है तो रिंकू सिंह के रूप में टीम के पास एकमात्र विकल्प बचता है, जिन्हें बाहर कर सुंदर को प्लेइंग-11 में फिट किया जा सकता है. हालांकि, रिंकू सिंह बैटिंग में सुंदर के मुकाबले कहीं अधिक बल देते हैं. वह अंतिम ओवरों में तेज बैटिंग से टीम इंडिया को अच्छी फिनिश दे सकते हैं. हालांकि, यूएसए के खिलाफ मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला. रिंकू 14 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके. ऐसे में देखना होगा मैनेजमेंट सुंदर को प्लेइंग-11 में लाने की पर विचार कर रहा है या नहीं.

एक बार हुआ है भारत-नामीबिया का आमना-सामना
भारत और नामीबिया का टी20 वर्ल्ड कप में एक बार आमना-सामना हुआ है. 2021 में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जिसे भारत ने नौ विकेट से जीता था. केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक ठोके थे. टीम इंडिया की नजरें आगामी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने पर होंगी.

नामीबिया के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

सुंदर को प्लेइंग-11 में मिली जगह तो कौन होगा कुर्बान? इस स्टार का कटेगा पत्ता!



Source link