जबलपुर. एमपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं. स्कूल में कोर्स कंप्लीट हो चुका है. अब बच्चे रिवीजन कर रहे हैं. ऐसे में यदि आप 12वीं के एग्जाम में बायो सब्जेक्ट की तैयारी कर रहे हैं, तब इन प्रश्नों और बातों का जरूर ध्यान रखें, जिससे आपके नंबर बेहतर आ सकते हैं. आइए जानते हैं जबलपुर की बायो एक्सपर्ट डॉ भारती मालपानी से, जिन्होंने क्वेश्चन पेपर हल करने को लेकर ट्रिक्स के साथ ही बताया कि स्टूडेंट्स को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और किस तरीके से बायो के प्रश्नों को हल करना चाहिए.
मॉडल हाईस्कूल में वर्षों से बायो सब्जेक्ट पढ़ा रहीं टीचर डॉ भारती मालपानी ने लोकल 18 से कहा कि छात्रों के पास समय काफी कम रह गया है. नया कुछ भी न पढ़ें लेकिन हर चैप्टर पढ़ना जरूरी है क्योंकि हर चैप्टर से प्रश्न पूछे जाते हैं, जो एक नंबर से लेकर 4 नंबर तक होते हैं. मतलब यह फिक्स होता ही है. इसके अलावा डिफरेंस के क्वेश्चंस जरूर पढ़ें क्योंकि प्रश्नपत्र में अधिकतर यहीं से प्रश्नों को पूछे जाने की संभावना होती है. साथ ही चैप्टर खत्म होने के बाद संक्षिप्त में दी गई समरी को भी जरूर पढ़ें, जिससे ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की तैयारी हो जाती है और ज्यादातर प्रश्न वहीं से बनते हैं.
अच्छी हैंडराइटिंग और बेहतर डायग्राम पर फोकस
उन्होंने आगे कहा कि एनसीईआरटी की किताबों में एक्सरसाइज दी गई होती है, जिससे प्रश्न बनते हैं. इन्हें अच्छी तरीके से पढ़ लिया जाए, तब अच्छे मार्क्स आसानी से आ सकते हैं. बायो सब्जेक्ट में पांचवीं यूनिट इकोसिस्टम से ज्यादा प्रश्न बनते हैं, जिसमें एनर्जी बायोटेक्नोलॉजी के टूल्स मतलब एंजाइम्स के नाम लिखने, डीएनए और आरएनए में अंतर, मेंडल के नियम और उनमें अंतर अक्सर पूछे जाते हैं. यह कॉमन प्रश्न अधिकतर प्रश्नपत्र में देखने को मिलते हैं. यदि प्रश्नों को अच्छी हैंडराइटिंग, बेहतर डायग्राम और सही तरीके से लिखा जाए, तब बायो सब्जेक्ट में बेहतर अंक आ सकते हैं.
हर साल पूछे जाते हैं ये कॉमन प्रश्न
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में एग्जाम में मेंडल के नियम लिखिए, मोनोहाइब्रिड व डाइहाइब्रिड क्रॉस, जीनोटाइप व फीनोटाइप अनुपात, ब्लड ग्रुप (ABO, Rh फैक्टर), वंशागति रोग- हीमोफीलिया, कलर ब्लाइंडनेस, DNA की संरचना, माइटोसिस व मियोसिस में अंतर, सेल साइकिल का चित्र सहित वर्णन, कोशिकांग, प्रोकैरियोटिक व यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर, परागण और निषेचन, दोहरा निषेचन, वनस्पति प्रजनन के प्रकार, PCR क्या है, इंसुलिन का उत्पादन, GM फसलें, फूड चेन व फूड वेब, पारिस्थितिक तंत्र, प्रदूषण के प्रकार और ग्रीन हाउस प्रभाव जैसे प्रश्न पूछे जा चुके हैं.