7 चौके और 3 आसमानी छक्के, मोहम्मद शमी ने महज 30 बॉल पर फिफ्टी ठोक मचाई सनसनी

7 चौके और 3 आसमानी छक्के, मोहम्मद शमी ने महज 30 बॉल पर फिफ्टी ठोक मचाई सनसनी


Last Updated:

टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है. आंध्र प्रदेश के खिलाफ 7 चौके और 3 छक्के का दम पर महज 30 बॉल पर फिफ्टी ठोक डाली.

Zoom

7 चौके और 3 आसमानी छक्के, मोहम्मद शमी ने महज 30 बॉल पर फिफ्टी ठोक मचाई सनसनी

नई दिल्ली. स्टार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में देश के लिए आखिरी बार खेला था. तब से अब तक वो टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बॉलिंग में जलवा दिखाने के बाद अब बल्ले से दम दिखाया है. रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में बंगाल की ओर से आंध्र प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने पहली पारी में 629 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के चौथे दिन 192वें ओवर में आकाश दीप के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला, हालांकि शुरुआती 10 गेंद में यही उनका एकमात्र स्कोरिंग शॉट रहा. इसके बाद शमी ने शेख राशीद और त्रिपुराना विजय पर हमला बोला और अगले 10 गेंद में सात चौके जड़ दिए, जिसमें 197वें ओवर में लगातार चार चौके शामिल थे. शमी ने सौरभ कुमार की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, 200वें ओवर में 33 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी धमाकेदार पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल थे, जबकि सिर्फ सात रन सिंगल और दो रन से आए.

इससे पहले शमी के नाम दो फर्स्ट क्लास अर्धशतक थे, जिसमें सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन उन्होंने 2021 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन 70 गेंदों में बनाए थे. शमी का दूसरा फर्स्ट क्लास अर्धशतक भी इंग्लैंड में आया था, 2014 के ट्रेंट ब्रिज दौरे पर, जो उनका सातवां टेस्ट मैच था.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

7 चौके और 3 आसमानी छक्के, मोहम्मद शमी ने महज 30 बॉल पर फिफ्टी ठोक मचाई सनसनी



Source link