BCCI Central Contract: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है. BCCI ने सोशल मीडिया के जरिए एक लिस्ट जारी की है, जिसमें टीम इंडिया को तीन ग्रेड में बांटा गया है. बड़ा अपडेट ये है कि इस बार ग्रेड A+ को हटा दिया गया है. वहीं, दो बड़े धुरंधर विराट कोहली और रोहित शर्मा को Grade-B में शामिल किया गया है.
बीसीसीआई ने 2025-26 सीजन के लिए टीम इंडिया की सीनियर पुरुष और सीनियर महिला टीमों के लिए वार्षिक प्लेयर रिटेनरशिप की घोषणा की है. इसके अनुसार ग्रेड-ए में सिर्फ खिलाड़ियों को रखा गया है. वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा का डिमोशन हुआ है और दोनों ग्रेड-बी में हैं. बता दें कि पिछले साल ये दोनों दिग्गज A+ ग्रेड में थे.
बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किसे मिली जगह?
ग्रेड ए: शुभमन गिल,जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा
ग्रेड बी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्म सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर
ग्रेड सी: अक्षर पटेल , तिलक वर्मा , रिंकू सिंह , शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़
— BCCI (@BCCI) February 9, 2026
कोहली-रोहित को अब कितनी सैलरी देगा बीसीसीआई?
गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ एक फॉर्मेट में एक्टिव हैं. दोनों ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है और यही वजह है कि दोनों को अब ग्रेड-बी में रखा गया है. बड़ा सवाल ये है कि नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार अब कोहली-रोहित की सैलरी कितनी होगी?
| ग्रेड | वार्षिक फीस | खिलाड़ियों के नाम |
| ग्रेड A | ₹7 करोड़ | शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा |
| ग्रेड B | ₹5 करोड़ | विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर |
| ग्रेड C | ₹3 करोड़ | अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई |
बता दें कि बीसीसीआई ने जो नई लिस्ट जारी की है उसके अनुसार, ग्रेड-ए में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये, ग्रेड-बी में शामिल प्लेयर्स को 5 करोड़ और ग्रेड सी में जगह पाने वाले खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसका मतलब है कि अब बीसीसीआई रोहित शर्मा और विराट कोहली को 5 करोड़ सैलरी देगा.