आज सोने का भाव: देशभर के सर्राफा बाजारों में पिछले दो हफ्तों से सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिल रही है. इस बड़ी गिरावट का सीधा असर आम ग्राहकों और निवेशकों पर पड़ा है. हालात ऐसे हैं कि सिर्फ एक हफ्ते के भीतर सोने के भाव 13 हजार रुपये से ज्यादा लुढ़क गए, वहीं चांदी करीब 94 हजार रुपये सस्ती हो गई है. इस उतार-चढ़ाव का असर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाजारों में भी साफ नजर आ रहा है.
लगातार गिरावट के बाद भोपाल में आज सोने-चांदी के दाम कुछ इस प्रकार दर्ज किए गए हैं
24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,55,150
चांदी (1 किलो): ₹2,50,230
ग्राहकों के लिए यह समय बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद सोना-चांदी इतने निचले स्तर पर पहुंचे हैं.
देशभर में आज क्या हैं सोने-चांदी के दाम?
भारतीय सर्राफा बाजार की बात करें तो आज येलो मेटल यानी सोने के शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी जरूर दिखी, लेकिन कीमतें अब भी नीचे के स्तर पर बनी हुई हैं
24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹1,55,270
चांदी (1 किलो): ₹2,50,420
बीते दो हफ्तों में आई इस ऐतिहासिक गिरावट ने बाजार की चाल पूरी तरह बदल दी है.
क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?
जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर ट्रेंड, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है. हालांकि आने वाले दिनों में बाजार में फिर से उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
हॉलमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप इस मौके पर सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो क्वालिटी से बिल्कुल समझौता न करें. हमेशा हॉलमार्क देखकर ही सोना खरीदें. भारत में Bureau of Indian Standards (BIS) सोने की शुद्धता तय करता है. हर कैरेट के लिए अलग-अलग हॉलमार्क नंबर होता है, जिसे जांचना बेहद जरूरी है. बिना हॉलमार्क के सोना खरीदने पर मिलावट का खतरा बना रहता है.
ग्राहकों के लिए जरूरी नोट
यहां बताए गए सोने-चांदी के भाव सांकेतिक हैं. इन कीमतों में GST, TCS और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते. सही और सटीक रेट जानने के लिए अपने नजदीकी जौहरी या ज्वेलर्स शॉप से संपर्क जरूर करें.