T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड का महाधमाका, जो ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान नहीं कर सका, वो इस छोटी टीम ने कर दिखाया

T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड का महाधमाका, जो ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान नहीं कर सका, वो इस छोटी टीम ने कर दिखाया


Scotland vs Itlay: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अंतिम समय पर ‘वाइल्ड कार्ड’ एंट्री पाने वाली स्कॉटलैंड की टीम ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी धुरंधर टीमें अभी तक तरस रही है. सोमवार (9 फरवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में स्कॉटलैंड का सामना इटली से हुआ. इटली के लिए ये मुकाबला ऐतिहासिक था, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में वो डेब्यू कर रहे थे. हालांकि, इस बड़े मंच पर उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि स्कॉटलैंड ने ये मुकाबला 73 रनों से जीत लिया.

इटली को हराकर स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत का स्वाद चख लिया है. पॉइंट्स टेबल में भी वो दूसरे स्थान पर आ गए हैं. हालांकि, ग्रुप में मौजूद बाकी टीमों के मुकाबले स्कॉटलैंड ने एक मैच ज्यादा खेला है. पिछले मुकाबले में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. स्कॉटलैंड ने शानदार वापसी करते हुए ना सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि इतिहास भी रच दिया.

स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक धमाका

Add Zee News as a Preferred Source


इटली के खिलाफ मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते 207 रनों का पहाड़ खड़ा किया. इसके साथ ही वो टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली एसोसिएट टीम भी बन गई. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में उच्चतम स्कोर खड़ा करने के मामले में स्कॉटलैंड की टीम 10वें स्थान पर पहुंच गई है. हैरान करने वाली बात ये है कि टॉप-10 की सूची में 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और 2009 की विजेता टीम पाकिस्तान का नाम नहीं है. इस लिस्ट में श्रीलंका टॉप पर है, जिन्होंने 2007 में हुए पहले संस्करण में केन्या के खिलाफ 260 रनों का पहाड़ खड़ा किया था.

टी20 वर्ल्ड कप में उच्चतम स्कोर बनाने वाली तो टीमें

रैंक टीम स्कोर विपक्ष साल
1 श्रीलंका 260/6 बनाम केन्या 2007
2 इंग्लैंड 230/8 बनाम दक्षिण अफ्रीका 2016
3 दक्षिण अफ्रीका 229/4 बनाम इंग्लैंड 2016
4 भारत 218/4 बनाम इंग्लैंड 2007
5 वेस्टइंडीज 218/5 बनाम अफगानिस्तान 2024
6 दक्षिण अफ्रीका 211/5 बनाम स्कॉटलैंड 2009
7 भारत 210/2 बनाम अफगानिस्तान 2021
8 दक्षिण अफ्रीका 209/5 बनाम अफगानिस्तान 2016
9 दक्षिण अफ्रीका 208/2 बनाम वेस्टइंडीज 2007
10 स्कॉटलैंड 207/4 बनाम इटली 2026

ये भी पढ़ें: वाह! क्या संस्कार है… स्टार खिलाड़ी ने छुए गौतम गंभीर के पिता के पैर, वायरल हुआ इमोशनल VIDEO

 



Source link