VIDEO: गौतम गंभीर के घर दावत उड़ाने पहुंची टीम इंडिया, पत्नी संग किया वेलकम

VIDEO: गौतम गंभीर के घर दावत उड़ाने पहुंची टीम इंडिया, पत्नी संग किया वेलकम


Last Updated:

Gautam Gambhir hosts special dinner for Team India: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले लिए रविवार को दिल्ली पहुंच गई. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने घर पर खिलाड़ियों के लिए स्पेशल डिनर का आयोजन किया. सभी खिलाड़ी मुंबई से सीधे उनके घर पहुंचे. भारतीय टीम ने अपना पहला मैच यूएसए से जीता था जबकि दूसरा मैच भारत 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में खेलेगा.

Zoom

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गौतम गंभीर ने दिल्ली में अपने घर पर स्पेशल डिनर का अयोजन किया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार को अपने दिल्ली आवास पर एक स्पेशल डिनर का आयोजन किया. यह डिनर 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मैच से पहले आयोजित किया गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी गंभीर के आवास पर पहुंचे. मौजूदा चैंपियन भारत ने 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच 29 रनों से जीता था. भारतीय टीम का वेलकम गंभीर ने पत्नी नताशा और बच्चों के साथ किया.

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज जीत से किया है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग की थी. अमेरिकी गेंदबाजों के सामने भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा. बाद में सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंंचाया.

भारतीय टीम ने 8 फरवरी को खेले गए मैच में 20 ओवरों में 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे. कप्तान सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर 84 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली. विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (16 गेंदों पर 20 रन, एक चौका और दो छक्के सहित) और तिलक वर्मा (16 गेंदों पर 25 रन, तीन चौके और एक छक्का सहित) ने भी बल्ले से योगदान दिया. अमेरिका की ओर से शैडली वैन शाल्कविक (4/29) और हरमीत सिंह (2/26) विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे.





Source link