Arjun Tendulkar Wedding: भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया है. मास्टर ब्लास्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”हमें अर्जुन और सानिया की शादी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। युवा जोड़े को आपके आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए धन्यवाद, मोदी जी.”