माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी (मंगलवार) से शुरू हो रही है। रतलाम में परीक्षा को लेकर 58 केंद्र बनाए गए है। जिसमें 11478 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल भी बनाए गए है जो कि परीक्षा केंद्रों का आ
.
परीक्षा में नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी का होगा। परीक्षा 7 मार्च तक चलेगी।
7 केंद्र संवेदनशील
58 केंद्रों में से 7 ऐसे केंद्र है जिन्हें संवेदनशील केंद्र घोषित किया है। क्योकि इन केंद्रों पर प्राइवेट विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या 2,138 हैं।
सुबह 8.30 बजे पहुंचना होगा
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में सख्त व्यवस्थाएं लागू की हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए निर्धारित दूरी के बाद प्रवेश निषेध रहेगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारी लगातार घूमकर मॉनीटरिंग करेंगे।
थाने से लेकर आएंगे प्रश्नपत्र
बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पूर्व में आ चुके है। परीक्षा केंद्रों के संबंधित पुलिस थानों से कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अधिकारियों की उपस्थिति में केंद्राध्यक्ष परीक्षा केंद्रों पर लेकर पहुंचेंगे।
कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा 58 केंद्रों पर होगी। पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। यह परीक्षाएं 6 मार्च तक चलेगी।