Last Updated:
Asian Waterbird Census: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर पंछियों के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह बन गई है. जहां पक्षी आना पसंद करते हैं. दरअसल, बीते दिनों जलीयपक्षी गणना की गई थी. जिसमें मध्य प्रदेश में सर्वाधिक पक्षी जबलपुर के मोहारी तालाब में मिले. जहां 139 प्रजातियों के देशी-विदेशी परिंदे जबलपुर जिले में मिले. जहां यह पक्षी जबलपुर जलाशय में अपना ठिकाना बना चुके हैं.
Asian Waterbird Census: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर पंछियों के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह बन गई है. जहां पक्षी आना पसंद करते हैं. दरअसल, बीते दिनों जलीयपक्षी गणना की गई थी. जिसमें मध्यप्रदेश में सर्वाधिक पक्षी जबलपुर के मोहारी तालाब में मिले. जहां 139 प्रजातियों के देशी-विदेशी परिंदे जबलपुर जिले में मिले. जहां यह पक्षी जबलपुर जलाशय में अपना ठिकाना बना चुके हैं.
जबलपुर वन मंडल के एसडीओ एम एल बरकड़े ने लोकल 18 से बताया बीते दिनों पहली बार पूरे मध्यप्रदेश में 40 वें एशियाई वॉटर वर्ल्ड सेंसस में स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की एक साथ गणना की गई थी. जिसमें मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व, वन मंडल शामिल थे. जिसमें जबलपुर वन मंडल में सर्वाधिक जलीयपक्षी मिले हैं. इसके अलावा भोपाल दूसरे नंबर पर रहा है. जहां पंछियों के लिए दूसरा सबसे बेहतर स्थान रहा हैं.
मोहरी पांड बना जलपक्षियों का सबसे पसंदीदा ठिकाना
सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, जबलपुर के मोहरी पांड, पनागर में सबसे अधिक जलपक्षी प्रजातियां देखने को मिलीं. यहां बड़ी संख्या में इंडियन स्पॉट-बिल्ड डक, साइबेरिया, यूरेशियन विजन, ग्रेलेग गूज, नॉर्दर्न पिंटेल, गार्गेनी पर्पल मूरहेन, कॉमन कूट, ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट, रेड-वॉटल्ड लैपविंग, लिटिल ग्रीब, इंडियन कॉर्मोरेंट, डार्टर और ग्रे हेरॉन, व्हाइट-ब्रेस्टेड किंगफिशर, स्टॉर्क-बिल्ड किंगफिशर और पाइड किंगफिशर जैसे बत्तख वर्ग के पक्षी देखे गए.
ई-बर्ड ऐप से हुई डिजिटल गणना
इस बार वॉटरबर्ड सेंसरस को पूरी तरह ई-बर्ड ऐप के माध्यम से किया गया. जिससे आंकड़ों को डिजिटल रूप से दर्ज और विश्लेषित किया गया. इस प्रक्रिया से गणना अधिक सटीक और पारदर्शी रही. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भविष्य में जलाशयों की स्थिति और संरक्षण की दिशा में बेहतर योजना बनाई जा सकेगी. लिहाजा जबलपुर में इतनी बड़ी संख्या में जलपक्षियों की मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि जिले के जल स्रोत अभी भी जैव विविधता के लिए अनुकूल हैं. जहां जलीय पक्षियों ने डेरा डाल रखा हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें