कर्ज से छुटकारा पाने का मौका! विजया एकादशी पर आजमाएं ये प्रभावी उपाय

कर्ज से छुटकारा पाने का मौका! विजया एकादशी पर आजमाएं ये प्रभावी उपाय


Last Updated:

Vijaya Ekadashi Upay: यदि आप कर्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस दिन पीपल के पेड़ की विधिवत पूजा करें और उसकी जड़ में जल अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक बोझ कम होता है और धीरे-धीरे कर्ज से मुक्ति मिलती है.

उज्जैन. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है, जिसे विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस तिथि का महत्व इसके नाम में ही छिपा है क्योंकि यह भक्त को जीवन के हर क्षेत्र में विजय और सफलता प्रदान करने वाली मानी जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंका विजय से पहले समुद्र तट पर इसी एकादशी का व्रत किया था और इसी तप के बल पर उन्हें युद्ध में सफलता मिली थी. यही वजह है कि विजया एकादशी को विशेष फलदायी माना जाता है. यदि आप भी जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, करियर में मुश्किलें आ रही हैं या आर्थिक तंगी झेल रहे हैं, तो इस वर्ष की विजया एकादशी आपके लिए वरदान साबित हो सकती है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित आनंद भारद्वाज से जानते हैं विजया एकादशी के 7 शक्तिशाली उपाय, जो जीवन में सुख-शांति और सफलता ला सकते हैं.

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष में विजया एकादशी की तिथि 12 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार इस वर्ष 13 फरवरी को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा. वहीं अगर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त की बात की जाए, तो सुबह 6 बजकर 48 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. इस समय में पूजा करने से व्रत का विशेष फल प्राप्त होता है.

सफलता और सुख-समृद्धि के उपाय
1. यदि आप कर्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस दिन पीपल के वृक्ष की विधिवत पूजा करें और उसकी जड़ में जल अर्पित करें. मान्यता है कि इससे आर्थिक बोझ कम होता है और धीरे-धीरे कर्ज से मुक्ति मिलती है.

2. विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम और माता सीता की संयुक्त रूप से विधिवत पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा भी मजबूत होती है.

3. इस दिन विशेष भोग का भी बड़ा महत्व है. पूजन के दौरान भगवान श्रीहरि को श्रद्धापूर्वक 11 केले, 11 लड्डू और लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए. माना जाता है कि यह उपाय आर्थिक संकटों को दूर करने और धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति दिलाने में सहायक है.

4. विजया एकादशी पर सूर्यदेव को अर्घ्य देना भी लाभकारी माना गया है. इसके लिए तांबे के पात्र में शुद्ध जल, थोड़ा गंगाजल और 11 लाल मिर्च के बीज मिलाकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें. इससे आत्मबल बढ़ता है, व्यक्तित्व में तेज आता है और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

5. विजया एकादशी के दिन नौकरी और करियर में तरक्की पाने के लिए एक विशेष उपाय बेहद प्रभावी माना जाता है. इसके लिए एक कलश लें, उस पर आम के हरे पत्ते रखें और अंदर जौ भर दें. कलश के ऊपर एक दीपक प्रज्वलित करें और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को 11 फल और फूल अर्पित कर अपनी सफलता के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करें.

6. विजया एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाकर परिक्रमा करनी चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

कर्ज से छुटकारा पाने का मौका! विजया एकादशी पर आजमाएं ये प्रभावी उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link