कौन हैं उस्मान तारिक… जिसपर गुमान कर रहा पाकिस्तान, सिर्फ 4 मैच खेलने वाला ये खिलाड़ी भारत के लिए बनेगा खतरा?

कौन हैं उस्मान तारिक… जिसपर गुमान कर रहा पाकिस्तान, सिर्फ 4 मैच खेलने वाला ये खिलाड़ी भारत के लिए बनेगा खतरा?


Who is Usman Tariq: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने बैक टू बैक दो जीत दर्ज कर ली है. सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम ने मंगलवार को हुए मैच में अमेरिका को 32 रनों से हरा दिया. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में स्पिनर उस्मान तारिक ने शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया. ऊंचे कद के स्पिनर ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. यूएसए को हराने के बाद पाकिस्तान का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. कप्तान सलमान आगा ने जोश-जोश में यहां तक कह दिया कि उनके गेंदबाज इतने अच्छे हैं कि पाकिस्तान 150-160 रनों को डिफेंड करने का दम रखता है.

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने अमेरिका के खिलाफ हुए मैच से पहले टॉस के दौरान कहा कि उस्मान तारिक उनके मैच विनर साबित हो सकते हैं. सलमान ने तो तारिक को ‘तुरुप का इक्का’ घोषित कर दिया. आइए जानते हैं कि उस्मान तारिक हैं कौन और क्या सही में भारत के लिए खतरा बन सकते हैं या नहीं ?

भारत के लिए खतरा बनेंगे उस्मान तारिक?

Add Zee News as a Preferred Source


भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबला होगा. इस पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है और साथ ही मैदान बहुत बड़ा है, जिसके चलते स्पिनरों के खिलाफ बड़े हिट लगाना आसान नहीं होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा. अमेरिका के खिलाफ मैच में पाक कप्तान ने 5 स्पिनरों का इस्तेमाल किया. इसमें से सबसे घातक उस्मान तारिक साबित हुए.

उस्मान तारिक इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद से ही सुर्खियों में रहे हैं. उनका अनोखा एक्शन सवालों के घेरे में रहा है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कैमरून ग्रीन ने तारिक के एक्शन पर सवाल उठाया था और वो काफी गुस्से में दिखे थे. हालांकि, आईसीसी की तरफ से अभी तक पाक गेंदबाज को गेंदबाजी करने की हरी झंडी मिली हुई है. 

उस्मान तारिक बाकी स्पिन गेंदबाजों से बिल्कुल अलग हैं. वो गेंद डालने से पहले 2-3 सेकेंड रुकते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पढ़ना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं है. ऊपर से वो अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं और भारतीय बल्लेबाजों ने उनका सामना नहीं किया है. ऐसे में अनोखे एक्शन के साथ वो टीम इंडिया के लिए सिरदर्दी तो बन सकते हैं.

हालांकि, उस्मान तारिक मे अनोखे बॉलिंग एक्शन के अलावा कुछ खास कला मौजूद नहीं है. उनकी गेंदें ज्यादा टर्न भी नहीं होती है. ऐसे में अगर भारतीय बल्लेबाज उनके एक्शन को संभाल लिए तो पाकिस्तानी गेंदबाज मुश्किल में फंस सकते हैं. बता दें कि 28 साल के उस्मान तारिक अभी तक सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं और 7.90 की शानदार औसत से 11 विकेट चटकाए हैं. उनके अलावा पाकिस्तान के बाकी स्पिनर्स अबरार अहमद, शादाब खान और सैम अयूब भी इस टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 8 ओवर 8 विकेट… बल्लेबाजों के लिए काल बना 37 साल ये अनजान गेंदबाज, पाकिस्तान को दिया 440 वोल्ट का झटका

 

 



Source link