नीदरलैंड्स की जीत से पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, अगर USA से हारा पाकिस्तान तो खत्म हो जाएगा सफर? समझें समीकरण

नीदरलैंड्स की जीत से पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, अगर USA से हारा पाकिस्तान तो खत्म हो जाएगा सफर? समझें समीकरण


T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब उस स्टेज पर पहुंच रहा है, जहां से फैंस की एक नजर पॉइंट्स टेबल पर जरूर टिकी होती है. मंगलवार को नीदरलैंड्स ने नामीबिया के खिलाफ शानदार जीत से ग्रुप-ए में पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदल दिया. अंकतालिका पर नजर डालें तो फिलहाल नीदरलैंड्स की टीम दूसरे स्थान पर है और पाकिस्तान नंबर-3 पर खिसक गई है. वहीं, भारत शीर्ष पर मौजूद है. नीदरलैंड्स की जीत ने सलमान अली आगा की टीम पर अतिरिक्त दबाव बना दिया है. अब उन्हें मंगलवार को यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, नहीं तो उनका टी20 वर्ल्ड कप का सफर एक बार फिर ग्रुप स्टेज से ही खत्म हो सकता है.

पाकिस्तान और यूएसए की भिड़ंत

मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मैच में पाकिस्तान का सामना अमेरिका से होगा. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस मैच को लेकर फैंस का जोश हाई है. इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी, तब यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात दी थी. इस हार के बाद पाकिस्तान का सफर समाप्त हो गया था. अब दो साल बाद एक फिर पाकिस्तान के सामने अमेरिका को हराने की बड़ी चुनौती है. दबाव सलमान आगा की टीम पर होगा, क्योंकि यूएसए के लिए खोने को कुछ नहीं है, लेकिन वो पाक का खेला खराब कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


अमेरिका से हारा तो बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?

अगर यूएसए की टीम लगातार दो बार पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में हराने में कामयाब होती है तो पाक को बड़ा झटका लगेगा. इसके बाद उनका इस टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो सकता है. पाकिस्तान ने अभी तक एक मैच खेले हैं और उसमें जीत हासिल की है. पॉइंट्स टेबल पर वो दो अंक और +0.240 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. अमेरिका के खिलाफ हार मिली तो उनके लिए आगे का सफर बहुत मुश्किल हो जाएगा. 15 फरवरी को उनका सामना भारत से होगा, जिनके खिलाफ पाक का रिकॉर्ड बेहद खराब है. बता दें कि प्रत्येक ग्रुप से सिर्फ दो टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी.

रैंक टीम P (मैच खेले) W (जीते) L (हारे) NR (कोई नतीजा नहीं) PTS (अंक) NRR (नेट रन रेट)
1   IND (भारत)   1   1   0     0      2  +1.450
2  NED (नीदरलैंड)   2   1    1     0      2  +0.356
3   PAK (पाकिस्तान)   1   1   0     0      2  +0.240
4   NAM (नामीबिया)   1   0   1     0       0  -1.033
5   USA (अमेरिका)   1   0   1     0       0  -1.450

ये भी पढ़ें: ईशान किशन का क्या कसूर… BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों काटा पत्ता? ये है बड़ी वजह

 



Source link