पाकिस्तान किन शर्तों पर माना? ICC और पीसीबी के बीच बंद कमरे में कौन सी डील हुई

पाकिस्तान किन शर्तों पर माना? ICC और पीसीबी के बीच बंद कमरे में कौन सी डील हुई


Last Updated:

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: ना-ना करते हुए आखिरकार पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी हो गया. यू-टर्न लेने के एवज में आईसीसी से पीसीबी को जो भी रियायतें मिली हैं, उन्हें टी-20 विश्व कप के खत्म होने के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारत vs पाकिस्तान

कराची: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच के बहिष्कार को समाप्त करने के बदले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को कुछ रियायतें देने का आश्वासन दिया है, लेकिन इन्हें टूर्नामेंट के समापन के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा. यह जानकारी मंगलवार को एक सूत्र ने दी.

आखिर किन शर्तों पर माना पाकिस्तान?
आईसीसी पहले ही यह घोषणा कर चुका है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा और उसे 2028-2031 चक्र में एक आईसीसी टूर्नामेंट (संभावित रूप से अंडर-19 पुरुष विश्व कप) की मेजबानी भी दी जाएगी. आईसीसी ने सोमवार को अपने बयान में यह पुष्टि की थी कि बांग्लादेश को उसके रुख के लिए दंडित नहीं किया जाएगा, लेकिन पीसीबी को गतिरोध समाप्त करने के बदले क्या मिलेगा, इस पर कोई जिक्र नहीं किया गया.

ICC के रेवेन्यू में ज्यादा हिस्सेदारी चाह रहा पीसीबी?
इस बात की अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि नकवी आईसीसी से मिलने वाले राजस्व में पीसीबी की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए दबाव बना रहे हैं, लेकिन एक अन्य अंदरूनी सूत्र ने स्पष्ट किया कि ऐसा केवल अगले वित्तीय चक्र के लिए आईसीसी बोर्ड की मंजूरी के बाद ही संभव होगा.

ट्रॉफीचोर नकवी की नहीं गली दाल
सूत्र ने बताया कि चर्चाओं के दौरान नकवी ने यह बात रखी थी कि पाकिस्तान और भारत के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत तटस्थ स्थलों पर ‘होम और अवे’ (घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम की धरती पर) मैच नहीं खेले जाने का कोई कारण नहीं है क्योंकि दोनों टीम अन्य आईसीसी सीमित ओवरों के टूर्नामेंट तो खेल ही रही हैं. हालांकि इसमें एक अड़चन भी है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ही एकमात्र प्रत्यक्ष आईसीसी टूर्नामेंट है जबकि इसके लिए खेली जाने वाली बाकी सभी श्रृंखला द्विपक्षीय होती है, जिनके लिए अंक दिए जाते हैं.

नुकसान के डर से झुका पीसीबी
यदि विश्व कप के बाद के चरणों में भारत और पाकिस्तान की फिर से भिड़ंत होती है तो वे उस मुकाबले को खेल सकते हैं, इसकी भी मंजूरी दी गई. एक अन्य सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री पीसीबी के संरक्षक भी हैं, उन्हें इस बात की जानकारी दी गई थी कि अगर सरकार भारत के खिलाफ नहीं खेलने की अधिसूचना जारी करती है तो पाकिस्तान को क्या हासिल हो सकता है.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान किन शर्तों पर माना? ICC और पीसीबी के बीच बंद कमरे में कौन सी डील हुई



Source link