Last Updated:
Indore Drug Case: इंदौर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ गांजा और स्मैक बेचने की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है. महिला ने वीडियो भेजकर आरोप लगाया कि पति पान की दुकान की आड़ में कॉलेज और हॉस्टल के छात्रों को नशीले पदार्थ सप्लाई कर रहा था, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई.
Indore Drug Case: एमपी के इंदौर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है. महिला ने अपने पति पर गांजा और स्मैक बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं और इसके समर्थन में वीडियो बनाकर सीधे इंदौर पुलिस कमिश्नर को भेजा, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. महिला का आरोप है कि उसका पति महालक्ष्मी नगर इलाके में चल रही पान की दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहा था. इस दुकान से कॉलेज और हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गांजा और स्मैक सप्लाई की जाती थी. पत्नी ने वीडियो में साफ तौर पर बताया कि उसका पति लंबे समय से इस अवैध धंधे में मिले है और इससे न केवल युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है, बल्कि परिवार की छवि और सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है.
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने आरोपी के घर और पान की दुकान पर छापा मारा, जहां से गांजा और स्मैक बरामद की गई. नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि आरोपी कथित रूप से शिक्षण संस्थानों के आसपास नशा सप्लाई कर रहा था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से की जा रही थी.
इस पूरे मामले में पत्नी के साहस की भी चर्चा हो रही है, जिसने समाज और युवाओं को नशे से बचाने के लिए अपने ही पति के खिलाफ कदम उठाया. पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में मिले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें