फ्री में करना रामेश्वर-मदुरई तीर्थ यात्रा? यहां करें आवेदन, सरकार उठाएगी खर्च

फ्री में करना रामेश्वर-मदुरई तीर्थ यात्रा? यहां करें आवेदन, सरकार उठाएगी खर्च


Last Updated:

Mukhya mantri tirtha darshan scheme : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यह यात्रा 10 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. खरगोन जिले से कुल 200 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया जाएगा. यात्रा रेल मार्ग से कराई जाएगी और यात्रियों को खास ट्रेन के जरिए रामेश्वरम और मदुरई ले जाया जाएगा. यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बुजुर्गों का रामेश्वर-मदुरई की तीर्थ यात्रा करने का सपना अब साकार होने जा रहा है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के वरिष्ठ नागरिकों को फ्री में दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामेश्वरम और मदुरई ले जाया जाएगा. यह पूरी यात्रा सरकार की ओर से कराई जाएगी, जिसमें यात्रा, ठहरने, खाने और अन्य जरूरी सुविधाओं का खर्च शासन उठाएगा. इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक बुजुर्ग 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. यात्रा 10 मार्च 2026 से शुरू होगी और कुल 7 दिन की रहेगी.

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यह यात्रा 10 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. खरगोन जिले से कुल 200 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया जाएगा. यात्रा रेल मार्ग से कराई जाएगी और यात्रियों को खास ट्रेन के जरिए रामेश्वरम और मदुरई ले जाया जाएगा. यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि बुजुर्ग बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें. शासन की ओर से गाइड, चिकित्सा सुविधा और अन्य व्यवस्थाएं भी साथ रहेंगी.

कौन ले सकता है योजना का लाभ
इस योजना का लाभ 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक ले सकते हैं. योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके जीवन में एक बार प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने का है. जो व्यक्ति पहले मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत किसी भी तीर्थ यात्रा में जा चुका है, उसे दोबारा लाभ नहीं मिलेगा. इसलिए आवेदन के समय यह प्रमाण देना जरूरी होगा कि पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया गया है. इसके लिए सरपंच या सचिव द्वारा प्रमाण पत्र भी देना होगा.

लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है. इसमें मूल आवेदन पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, उम्र के प्रमाण के लिए वोटर आईडी या मतदाता सूची, डॉक्टर द्वारा जारी स्वस्थ होने का मेडिकल प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड और स्वयं का शपथ पत्र शामिल है. सभी दस्तावेज सही और पूरे होने चाहिए, ताकि आवेदन निरस्त न हो.

क्या है आवेदन प्रक्रिया
आवेदन पत्र जनपद पंचायत, नगर पालिका और संबंधित कार्यालयों में जमा किए जा सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 17 फरवरी 2026 तय की गई है. निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्र यात्रियों का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके. चयनित यात्रियों की सूची बाद में जारी की जाएगी.

प्रसिद्ध मंदिरों के होंगे दर्शन
यात्रा के दौरान यात्रियों को ट्रेन में ही भोजन और ठहरने की व्यवस्था मिलेगी. रामेश्वरम और मदुरई पहुंचने के बाद यात्रियों को धर्मशाला या होटल में ठहराया जाएगा. पूरे सफर में चिकित्सा टीम साथ रहेगी, ताकि किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत मदद मिल सके. रामेश्वरम भगवान शिव का प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग स्थल है, जबकि मदुरई मीनाक्षी मंदिर के लिए जाना जाता है. इस यात्रा के जरिए बुजुर्गों को धार्मिक दर्शन के साथ नई जगह देखने और यादगार अनुभव लेने का मौका मिलेगा.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें



Source link