बांग्लादेश की इज्जत… यू टर्न पर शेखी बघार रहा नकवी, शर्म भी नहीं आ रही है!

बांग्लादेश की इज्जत… यू टर्न पर शेखी बघार रहा नकवी, शर्म भी नहीं आ रही है!


Last Updated:

Mohsin Naqvi statement IND vs PAK Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की वापसी के बाद पीसीबी चीफ शेखी बघार रहे हैं. मोहसिन नकवी ने कहा कि उन्होंने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार सिर्फ और सिर्फ बांग्लादेश को सम्मान दिलाने के लिए किया था.

Zoom

भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर मोहसिन नकवी का बयान

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार का फैसला बांग्लादेश को ‘सम्मान’ दिलाने के उद्देश्य से लिया गया था. बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार करने पर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी.

पीसीबी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बीच हुई बातचीत के बाद पाकिस्तान सरकार ने सोमवार देर रात बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया. नकवी ने कहा, “हमारी बातचीत का मुद्दा सिर्फ बांग्लादेश था. हमारा एकमात्र मकसद उन्हें सम्मान दिलाना और उनके साथ हुई नाइंसाफी को सामने लाना था. बांग्लादेश की जो भी मांगें थीं, उन्हें मान लिया गया. बस यही हमारा उद्देश्य था.’’

आईसीसी ने मानी बांग्लादेश की बात- नकवी

उन्होंने कहा, “इस बैठक में हमारा कोई निजी हित नहीं था. हमारा काम पूरी तरह बांग्लादेश से जुड़ा था और सरकार ने भी उसी आधार पर फैसला लिया. जब उनकी मांगें मान ली गईं और यह स्वीकार कर लिया गया कि उनके साथ अन्याय हुआ है, तभी हमने मैच खेलने का निर्णय लिया.” नकवी ने भारत के खिलाफ प्रस्तावित बहिष्कार को लेकर बने गतिरोध को सुलझाने के लिए रविवार को बांग्लादेश के अपने समकक्ष अमीनुल इस्लाम और आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से मुलाकात की थी.

पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को जारी बयान में कहा, “बहुपक्षीय बैठकों में मिले सकारात्मक नतीजों और मित्र देशों के अनुरोध को देखते हुए पाकिस्तान सरकार निर्देश देती है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के निर्धारित मैच में हिस्सा लेगी.”

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

बांग्लादेश की इज्जत… यू टर्न पर शेखी बघार रहा नकवी, शर्म भी नहीं आ रही है!



Source link