बीना में बाइक सवार युवक की मौत: भतीजे के जन्मदिन के कपड़े लेकर लौट रहा था, दो घायल सागर रेफर – Bina News

बीना में बाइक सवार युवक की मौत:  भतीजे के जन्मदिन के कपड़े लेकर लौट रहा था, दो घायल सागर रेफर – Bina News




बीना के गांधी वार्ड में मंगलवार रात 8 बजे ओवरब्रिज पर एक बाइक हादसे में 23 साल के युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है। जागेश्वरी कॉलोनी निवासी भगवान दास यादव अपने साले राजा यादव और दोस्त अंकित अहिरवार के साथ बाइक से बाजार गए थे। वे बुधवार को होने वाले अपने भतीजे के जन्मदिन के लिए कपड़े खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी रेलवे ओवरब्रिज पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अस्पताल में एक को मृत घोषित किया हादसे के तुरंत बाद तीनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने भगवान दास यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजा और अंकित को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल सागर भेज दिया गया है। एक साल पहले हुई थी शादी मृतक भगवान दास यादव की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर ओवरब्रिज पर हादसा किन कारणों से हुआ।



Source link